Chennai, Mumbai, Bangalore Weather Update: मौसम देशभर में तेजी से बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम अच्छा बना हुआ है साथ ही प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. हम आपको देश के कुछ राज्यों और उनके खास शहरों के मौसम की जानकारी देने वाले हैं. चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर में भी मौसम बीते एक हफ्ते से लगातार बदल रहा है.
Mumbai Weather Update: मुंबई का गिरेगा तापमान
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई के आसमानों में बादल (cloud) छाया हुआ है. दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Temperature) 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. रात के वक्त तापमान में गिरावट आने की संभावना है. यह तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
Bangalore Weather Update: बैंगलोर में बादलों का डेरा
मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर में फिलहाल बादल ने अपना डेरा जमाया हुआ है. हर कुछ देर पर धूप निकल रहा है तो वहीं कुछ देर बाद बादल वापस छा जा रहे हैं. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात के वक्त तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. रात के वक्त तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात के वक्त भी आसमान में बदल छाए रहने की संभावना है.
Chennai Weather Update: चेन्नई में धुंध
मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में फिलहाल हल्के धुंध छाए हुए हैं. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26-32 डिग्री के बीच रहने वाला है. वहीं शाम और रात के वक्त बादल घिरे रहेगे साथ ही बारिश (Rain) होने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है. रात के वक्त न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.