Chennai, Mumbai, Bangalore Today's Weather Update: आसमान से छटेंगे बादल, तापमान में गिरावट की संभावना

Chennai, Mumbai, Bangalore Weather Update: राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. यहां शीतलहरी चल रही है.

Written by: Avinash Rai
Published: December 19, 2019, 10:31 AM IST

Chennai, Mumbai, Bangalore Weather Update: राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. यहां शीतलहरी चल रही है. दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. हम आपको देश के कुछ राज्यों और उनके खास शहरों के मौसम की जानकारी देने वाले हैं. मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई में भी मौसम काफी वक्त से करवट बदल रहा है.

Mumbai Weather Update: बादलों का कब्जा

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई के आसमानों में बादल (cloud) छाया हुआ है. दोपहर के वक्त धूप निकलेगी. दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Temperature) 27-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. रात के वक्त तापमान में गिरावट आएगी. यह तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5.6 डिग्री पर पहुंचा पारा

Bangalore Weather Update: तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर में फिलहाल बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ है. धूप बहुत कम निकल रही है. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात के वक्त तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. रात के वक्त तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात के वक्त भी बादल आसमान में छाए रहेंगे.

Chennai Weather Update: आसमान साफ

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में फिलहाल मौसम साफ है. बादलों के छटने के कारण यहां धूप निकला हुआ है. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29-32 डिग्री के बीच रहने वाला है. वहीं शाम और रात के वक्त मौसम में बदलाव आने की संभावना है साथ ही बादल आसमानों में अपना डेरा जमा सकते हैं. रात के वक्त न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.