Chennai, Mumbai, Bangalore Today's Weather Update: चेन्नई में होगी बारिश, जानें अपने शहर का मिजाज

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई के आसमानों में बादल (cloud) छाया हुआ है. दोपहर के वक्त धूप निकलने की संभावना है.

Written by: Avinash Rai
Updated: December 16, 2019, 12:29 PM IST

Chennai, Mumbai, Bangalore Weather Update: मौसम देशभर में तेजी से बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में तापमान में काफी गिरावट आई है. यहां शीतलहरी चल रही है. दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. हम आपको देश के कुछ राज्यों और उनके खास शहरों के मौसम की जानकारी देने वाले हैं. चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर में भी मौसम बीते एक हफ्ते से लगातार बदल रहा है.

Mumbai Weather Update: मुंबई पर बादलों का कब्जा

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई के आसमानों में बादल (cloud) छाया हुआ है. दोपहर के वक्त धूप निकलने की संभावना है. दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Temperature) 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. रात के वक्त तापमान में गिरावट आने की संभावना है. यह तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Bangalore Weather Update: तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर में फिलहाल बादल छाया हुआ है साथ ही धूप भी हर कुछ देर में निकल रही हैं. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात के वक्त तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. रात के वक्त तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही शाम के वक्त आंधी-तूफान के आने की भी संभावना है.

Chennai Weather Update: चेन्नई में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में फिलहाल बादल छाए हुए हैं. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29-33 डिग्री के बीच रहने वाला है. वहीं शाम और रात के वक्त बादल घिरे रहेगे साथ ही बारिश (Rain) होने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है. रात के वक्त न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.