छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कवर्धा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कृषि मंत्री इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, साथ ही उनका पीएसओ भी घायल हुआ है. इलाज के लिए पीएसओ को रायपुर रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब कृषि मंत्री का काफिला बेमेतरा से रायपुर लौट रहा था. उसी वक्त जेवरा के पास उनकी कार एक पिकअप वाहन से टकरा गई. दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कृषि मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है. उनकी पूरी चिकित्सा देखभाल की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. इसी बीच, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने बिना देर किए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस पिकअप वाहन के ड्राइवर की तलाश कर रही है.
न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कृषि मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.