इस राज्य की सरकार ने बिजली उपभोक्तों को दी बड़ी राहत, 42 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 200 यूनिट तक 50% छूट का लाभ बढ़ाया. सोलर प्लांट पर अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी.

Published date india.com Published: December 3, 2025 11:44 PM IST
Chhattisgarh electricity relief
Chhattisgarh electricity relief

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई. सरकार ने बिजली बिल कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. इससे लाखों लोगों को मासिक खर्च में सीधी बचत होने वाली है. कैबिनेट बैठक रायपुर के महानदी भवन में आयोजित की गई, जहां राज्य की ऊर्जा नीति को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान

राज्य में 1 दिसंबर से ‘मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान’ लागू किया गया है. पहले जहां घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 50% छूट मिलती थी, अब यह बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी गई है. खास बात यह है कि जिन उपभोक्ताओं की खपत 400 यूनिट तक है, उन्हें भी 200 यूनिट पर 50% छूट मिलेगी. इससे करीब 42 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे. सरकार की मंशा है कि लोग अगले एक साल में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाएं.

सोलर प्लांट पर बढ़ी सब्सिडी

राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी में भी बढ़ोतरी की है. अब 1 किलोवाट सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी. इससे घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा और आने वाले समय में लोगों को आधी बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाने का लक्ष्य पूरा होगा. यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी.

और कैबिनेट फैसले

बैठक में छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में बदलाव करने का निर्णय लिया गया, जिससे स्थानीय छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और खरीद प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी. साथ ही क्रय प्रक्रिया में समय और संसाधनों की बचत होगी. इसके अलावा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई. इन संशोधनों से राज्य में व्यापार आसान होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.