Chhattisgarh Cm Vishnu Deo Sai Terms Chunavi Sanatani To Congress Over Declining Invitation To Pranpratishtha In Ayodhya
राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस, चुनावी सनातनी है; BJP नेता का कड़ा प्रहार
कांग्रेस नेताओं को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था. लेकिन पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है.
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. इसके लिए तमाम मेहमान और श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अधिर रंजन चौधरी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था. लेकिन कांग्रेस के इन तीनों ही नेताओं ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस नेताओं के इस रुख को देखते हुए भाजपा की तरफ से उन पर हमला किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में न जाने के फैसरे को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी चुनावी सनातनी है. उन्होंने कांग्रेस के फैसले को लगत बताते हुए कहा कि यह पार्टी हमेश डब स्टैंडर्ड दिखाती है. कभी ये लोग भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हैं और फिर कभी चुनावी सनातनी बन जाते हैं. उन्होंने आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार किया है, लोग भी उन्हें अस्वीकार कर देंगे.
#WATCH | On Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi & Adhir Ranjan Chowdhury declining the invitation to 'pranpratishtha' ceremony of Ram Temple in Ayodhya, Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "This is wrong. They show double standards. They sometimes question the existence of Lord Ram… https://t.co/HKG9WUpapwpic.twitter.com/LRglFoJDoE
इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस बात पर खुशी जताई कि स्वच्छ सर्वक्षण अवार्ड में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर आया है. इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को शुक्रिया भी कहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.