छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा भी बरामद

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है. हमले में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान की जान भी चली गई.

Published date india.com Updated: March 20, 2025 4:10 PM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा भी बरामद
Naxal area- File image

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने मुठभेड़ के बाद 22 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान की जान भी चली गई है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि मुठभेड़ बीजापुर 18, जबकि कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और यह अब भी जारी है. वहीं, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के अलावा सुरक्षाबलों ने कांकेर में मुठभेड़ के दौरान 4 नक्सलियों को मार गिराया है. कुल मिलाकर अलग-अलग मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को ढेर किया गया है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग

कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

सुबह 7 बजे से मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा, ‘गुरुवार को डीआरजी और अन्य बलों की नक्सलियों के साथ सुबह 7 बजे से ही मुठभेड़ जारी थी. सर्च ऑपरेशन के अंतर्गत 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं.

‘सुरक्षाबलों को बधाई’

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सुरक्षाबलों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने 18 नक्सलियों को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि 2026 में पूरा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ के रूप में पहचाना जाएगा. देश के गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं. हमारे जवानों के हौसले बढ़े हुए हैं. नक्सली बैकफुट पर हैं और आने वाले समय में पूरा हमारा क्षेत्र नक्सल मुक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.