सरकारी दफ्तरों में नहीं जलाए जाएंगे चाइनीज लाईट

जिला प्रशासन ने कुम्हारों को 150 इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया है

Published date india.com Published: October 9, 2017 6:14 PM IST
Chhattisgarh: No Chinese light in Government office this Diwali | सरकारी दफ्तरों में नहीं जलाए जाएंगे चाइनीज लाईट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने इस दीपावली में रोशनी के लिए चीन के निर्मित किसी भी लाइट का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है. बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने भाषा को फोन पर बताया कि जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यालयों में मिट्टी के दीये जलाने और चाइनीज उत्पाद का प्रयोग नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किया है.

राणा ने बताया कि हम दीपावली के अवसर पर अपने घरों के साथ अपने शासकीय कार्यालयों रोशनी करते हैं. जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि इस दीपावली में इन कार्यालयों में मिट्टी के दिये जलाए जाएं. यहां चीन से निर्मित किसी भी प्रकार के उत्पाद का प्रयोग न किए जाए.

कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य शहरों और कस्बे में भी चीन निर्मित किसी भी उत्पाद का उपयोग न हो. राणा ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य स्थानीय कुम्हारों को बढ़ावा देना भी है जो मिट्टी के दिये बनाते हैं.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने कुम्हारों को 150 इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया है जिससे वह बेहतर तरीके से काम कर सके.
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस दीपावाली तक स्थानीय बाजारों में दिए बेचने वालों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने का फैसला किया गया है.

इससे पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस रविवार को आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता रमन के गोठ में भी लोगों से दीपावली के मौके पर चीन के पटाखों और चीनी बिजली के सामानों का उपयोग नहीं करने की भी अपील की थी. उन्होंने श्रोताओं से दीपावली में गांव के बने मिट्टी के सामानों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.