पुतिन के बाद अब चीनी राष्ट्रपति ने बनाई G-20 Summit से दूरी, शी जिनपिंग के शामिल होने पर सस्पेंस

G20 Summit 2023: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह समिट में चीन का प्रतिनिधित्व प्रीमियर ली कियांग करेंगे.

Written by: Gargi Santosh Edited by: Gargi Santosh
Updated: August 31, 2023, 1:19 PM IST

 G-20 Summit 2023 New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023 Delhi) के लिए भारत ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कई देशों से आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वीवीआईपी नेताओं के स्वागत से लेकर उनके रहने, खाने-पीने तक सब कुछ अच्छे से कर रहा है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शी जिनपिंग के जी20 बैठक में न शामिल होने का दावा करते हुए एक रिपोर्ट छापी है.

रॉयटर्स ने रिपोर्ट में कहा है कि चीन में तैनात एक राजनयिक और G20 के एक अन्य अधिकारी (दो भारतीय अधिकारियों) ने ये संकेत दिया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे उनकी जगह प्रीमियर ली कियांग को बीजिंग के प्रतिनिधि के रूप में नई दिल्ली बैठक में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा. वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा, “कल (बुधवार) तक जी-20 सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति की भागीदारी के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई.”

बता दें इस जी20 बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) शामिल होंगे और इस बात की पहली ही पुष्टि हो चुकी है. शी जिनपिंग ( Xi Jinping) को लेकर शुरू से ही आशंका जताई जा रही है कि वो जी-20 में शामिल नहीं होंगे. क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तल्खी चल रही है वहीं, हाल ही में चीन द्वारा जारी किए गए नए नक्शे को लेकर भारत के साथ भी ड्रैगन के रिश्तों में भी खटास देखी जा रही है.

इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा नहीं लेंगे. पुतिन की जगह पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्‍ली आएंगे. बता दें पुतिन ने इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी से बात भी की है. भारत सरकार के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि शी जिनपिंग की जगह पर चीन के प्रधानमंत्री भारत आएंगे. चीन में भी दो विदेशी राजनयिकों और एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि शी जिनपिंग जी-20 में हिस्‍सा नहीं लेंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.