चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ | 3 व अन्य के खिलाफ FIR.. 2 गिरफ्तार, पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें अपडेट्स

Written By: Farha Fatima Updated by: Farha Fatima
Updated Date:June 6, 2025 12:10 PM IST

Chinnaswamy Stadium Stampede Latest Updates:बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और डीसीपी सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

Chinnaswamy Stadium Stampede Latest Updates: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई और 33 लोगों के घायल हुए. एक तरफ आईपीएल जश्न दूसरी ओर से हादसा. इस हादसे पर देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने रिएक्शन दिया और मामले की जांच की बात कही. हादसे के दो दिन बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें आरसीबी मैनेजमेंट के निखिल सोसले, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के सुनील मैथ्यू , केएससीए के अधिकारी फिलहाल फरार हैं.

Advertising
Advertising

इन 3 के खिलाफ FIR

पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मामले में आरसीबी प्रबंधन को पहला आरोपी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दूसरा आरोपी, केएससीए को मामले में तीसरा आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने एफआईआर में तीनों पक्षों के साथ 'अन्य' का भी उल्लेख किया है, जिससे संकेत मिलता है कि और लोगों पर भी मामला दर्ज होने की संभावना है.

इन धाराओं के तहत FIR

एफआईआर धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज की गई थी. पुलिस विभाग के पास केएससीए और डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर मामला दर्ज करने का ही विकल्प था.

भगदड़ की वजहें, क्या क्या आरोप

चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35,000 लोगों की है, वहां 2.5 लाख लोगों की भीड़ जमा होने की बात कही गई. आरोप लगाए गए कि बिना पुलिस की अनुमति के संभव नहीं हो सकता. घटना को प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा बताया गया. आम तौर पर क्रिकेट मैचों के दौरान भीड़ पर नजर रखने के लिए 700 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है, लेकिन उत्सव के दौरान विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1,600 पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी.

पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निलंबित

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और डीसीपी सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया. सरकार ने देर रात सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिक आयुक्त नियुक्त करने की घोषणा की. कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गिरीश ए.के, उस क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बालकृष्ण, सेंट्रल क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त एच.टी. शेखर, स्टेडियम की सुरक्षा के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार विकास और बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को तत्काल निलंबित करने का निर्णय लिया गया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें