By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Cm Kamal Nath Welcomed The Decision Of The Court Said Let Everyone Meet And Honor
सीएम कमलनाथ ने राम मंदिर पर लोगों से की अपील, बोले- बहकावे में न आए, कोर्ट के फैसले का सम्मान करें
कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.
भोपाल: अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है. एक बार फिर आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिल-जुलकर सम्मान एवं आदर करें. किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा ना बनें. अफवाहों से सावधान एवं सजग रहें. किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आएं.’’
अयोध्या मामले पर फ़ैसला आ चुका है।
एक बार फिर आपसे अपील करता हुँ कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फ़ैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान व आदर करे।
किसी प्रकार के उत्साह ,जश्न व विरोध का हिस्सा ना बने।
अफ़वाहों से सावधान व सजग रहे।किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आवे।
1/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 9, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘आपसी भाईचारा, संयम, अमन-चैन, शांति, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें. सरकार प्रदेश के हर नागरिक के साथ खड़ी है. कानून व्यवस्था एवं अमन-चैन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा.’’
आपसी भाईचारा , संयम , अमन-चैन ,शांति , सद्भाव व सोहाद्र बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करे।
सरकार प्रदेश के हर नागरिक के साथ खड़ी है।क़ानून व्यवस्था व अमन-चैन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख़्शा नहीं जावेगा।
2/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 9, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं. यह प्रदेश हमारा है, हम सभी का है. कुछ भी हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारा प्रेम, हमारी मोहब्बत, हमारा भाईचारा, हमारा आपसी सौहार्द समाप्त नहीं हो. आज अमन एवं मोहब्बत के पैगाम को सभी तक फैलाने और नफरत एवं वैमनस्य को परास्त करने की आवश्यकता है.’’
(इनपुट-एजेंसी)
Also Read:
-
अंदर से कैसा है पाकिस्तान का खाटू श्याम मंदिर, देखकर नजर नहीं हटा पाएंगे आज
-
Supreme Court on Ghuskhor Pandit : 'आज़ादी का मतलब किसी का अपमान नहीं', पहले फिल्म का टाइटल बदलो फिर होगी रिलीज़
-
एक पल में लूट लेते जिंदगी भर की कमाई... डिजिटल फ्रॉड का ये तरीका ठग-स्कैमर्स का फेवरेट? जानें कितने तरह के होते हैं साइबर फ्रॉड
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें