भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और इस बार के चुनाव में ईंधन के बढ़ते दाम, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे तीन मुख्य मुद्दे हावी रहेंगे.
पटनायक ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि किसानों की परेशानियों को नजरंदाज करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने की वजह से भाजपा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. एक कार्यक्रम में पटनायक ने कहा कि कृषि संकट आगामी चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा, “ईंधन के बढ़ते दाम, बढ़ता कृषि संकट और बेरोजगारी ऐसे तीन मुद्दे हैं जो 2019 के आम चुनाव में हावी रहेंगे.”
इससे पहले बुधवार को पटनायक ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.