पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद अब CNG के दामों में भी बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में क्या हैं सीएनजी के भाव

Written By: Nitesh Srivastava Updated by: Nitesh Srivastava
Updated Date:April 6, 2022 9:42 AM IST

CNG Price Hike : जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है, पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ अब CNG की कीमतों को भी बढ़ाया गया. अपने शहर की रेट लिस्ट चेक करने के लिए पढ़ें.

CNG Price Hike : जनता पर महंगाई के बोझ बढ़ने का सिलसिला जारी है, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब CNG के दामों में भी इजाफा किया जा रहा है. IGL ने बुधवार को सीएनजी की नई दरों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 66.61 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है. द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, तो गुरुग्राम में दाम 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए गए हैं.

Advertising
Advertising

बताते चलें कि आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में CNG और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) की सप्लाई करती है. पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह आठवीं बढ़ोतरी है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग पांच रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं.

/p>

16 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 रुपये बढ़ीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. बीते 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है. सरकारी ईंधन कंपनियों की ओर से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहले के 104.61 रुपये के मुकाबले अब 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 95.87 रुपये से बढ़ाकर 96.67 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है. बीते 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें