कोस्टगार्ड ने किया दूसरे २६/११ हमले को नाकाम

जब कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने पीछा कोशिश की तो उस नाव मे धमाका होगया

Published date india.com Updated: January 2, 2015 6:46 PM IST
Coastguard averts another 26/11 type attack, Pakistani ship blown by crew

pakistani-fishing-boat

भारतीय कोस्टगार्ड के जवानों ने आज एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला टल गया। जिसदिन सारी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई थी उसदिन शायद पाकिस्तान  के मनसूबे कुछ और ही थे। पाकिस्तान शायद उस दिन भारत में फिर एक बार अपने बन्दुक से खून की होली खेलना चाहता था मगर भारतीय सुरक्षाबलों की सूझबूझ के चलते उसके यह मनसूबे कामयाब नहीं हो सके और उसे अपनी ही नाव धमाका कर उड़ानी पड़ी।

३१ दिसंबर को जब कोस्टगार्ड  के जवान गश्त लगा रहे थे उस  भारतीय जलक्षेत्र में एक संदिग्ध नाव देखी। पोरबन्दर तट से ३५० किमी दूर दिखी इस नाव को जब कोस्टगार्ड के जवानो ने रोकने की कोशिश की तब उन्होंने भागना शुरू किया। खबरों के अनुसार नाव पर उत्पात मचाने के लिए विस्फोटक लदा हुआ था। जब कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने  पीछा  कोशिश की तो उसमे धमाका होगया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कराची के केटी बंदरगाह से आई थी, और विस्फोट किए जाने के वक्त उसमें चार व्यक्ति सवार थे। आपको याद दिला दे की २००८ में भी इसी तरह आतंकी समंदर के रास्ते  मुंबई में आये थे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.