शीतलहर से जल्द मिलेगी राहत, 21 जनवरी से 25 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, Weather Latest Update

शीतलहर झेल रहे लोगों को कल यानी 19 जनवरी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन 21 जनवरी से 25 जनवरी तक देश के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जानिए Weather Latest Update

Published date india.com Updated: January 18, 2023 11:33 AM IST
weather latest update
weather latest update

Weather Latest Update: समूचा उत्तर भारत लगातार कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में हैं. लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है जिसके मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति 19 जनवरी, 2023 से कम होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसकी वजह से 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में बुधवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

21 से 25 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की अलर्ट

विभाग के मुताबिक एक सक्रिय WD के 21 से 25 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है. इसके प्रभाव में, 21 तारीख के शुरुआती घंटों से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी गतिविधि शुरू होने की संभावना है और 23 और 24 जनवरी 2023 को इसकी गतिविधि तेज हो जाएगी जो  25 जनवरी तक जारी रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में  22 जनवरी से बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है. 23 और 24 जनवरी 2023 को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश होगी जिसके 25 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है.

इसके साथ ही इन राज्यों में 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों की दिक्कतों को और बढ़ाएंगी. हालांकि, इससे लोगों को प्रदूषण और सूखी ठंड से राहत मिलेगी.

कल से ठंड में आएगी कमी

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार-19 जनवरी  से शीत लहर का प्रकोप लगभग खत्म हो जाएगा और आने वाले दिनों में भी अब शीत लहर चलने के आसार नहीं हैं. दिल्ली में मंगलवार को दिन में खिली तेज धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दिलाई. फिर भी न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 19.7 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री लोधी रोड पर और सबसे कम अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री मयूर विहार में दर्ज किया गया.

दिल्ली में आज भी खिली रहेगी धूप, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी. दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर शीत लहर चलने की संभावना है. शीत लहर, घने कोहरे और तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है जिसे लेकर  पांच दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.