आज 10 दिसंबर 2025 का मौसम- उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, दिल्ली में तापमान 6°C तक गिरने की चेतावनी, राजस्थान में येलो अलर्ट, यूपी में घना कोहरा

उत्तर भारत में ठंड ने इस हफ्ते से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी हो चुकी है, वहीं यूपी और दिल्ली में कोहरा व गिरते तापमान से ठिठुरन और बढ़ने लगी है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 6:35 AM IST
पढ़िए आज का देश का मौसम
पढ़िए आज का देश का मौसम

उत्तर भारत में दिसंबर ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रातें ठंडी और सुबहें कोहरे से ढकी दिख रही हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे फिसल सकता है. कई राज्यों में शीतलहर, कोहरा और गिरते पारे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में कोहरे और गिरते पारे का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में भी सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है. तराई बेल्ट में अगले तीन दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू रहेगा. पूर्वी यूपी में पारा धीरे-धीरे 2°C तक नीचे जा सकता है, जिसके बाद मामूली बढ़ोतरी संभव है. ज़्यादातर इलाकों में सुबह धुंध, जबकि दिन में धूप मिल सकती है. पश्चिमी यूपी में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं, लेकिन रातें और सर्द होंगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब आसमान खुलने लगेगा और धूप की मौजूदगी थोड़ी राहत देगी.

दिल्ली-NCR में तापमान गिरने की तैयारी

दिल्ली में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. 10 दिसंबर की सुबह 9.2°C के साथ शुरू हुई, हल्का कोहरा और हवा का तेवर तेज रहा. दिन का तापमान 22–24°C के आसपास रहने का अनुमान है. अगले दिनों में कोहरा और ठंड दोनों बढ़ेंगे और 11–12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6°C तक गिर सकता है. हवा की गति 5–25 किमी/घंटा रहने की संभावना है. इसके साथ ही राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिससे सर्दी का प्रभाव और तेज महसूस होगा.

राजस्थान के पांच जिलों में शीतलहर की चेतावनी

राजस्थान में ठंड की दस्तक और तेज हो गई है. मौसम विभाग ने राज्य के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है. फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.7°C तक उतर गया, जबकि नागौर में रात का पारा 4.3°C दर्ज किया गया.

10 दिसंबर के बाद आसमान एकदम साफ रहने के संकेत हैं, जिससे बर्फीली हवा और असर दिखाएगी तथा तापमान और नीचे जाने की संभावना है. सुबह-रात की सर्दी तीखी रहेगी, भले ही दिन में धूप हल्का आराम दे दे.

राज्य के हाड़ौती क्षेत्र में भी दिन-रात के तापमान में अंतर बना हुआ है. विशेषज्ञों ने बताया है कि सप्ताह के दौरान मौसम सूखा रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ती जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.