गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों के टिकट काटे

भरूच सीट से पहली लिस्ट में किरन ठाकोर को टिकट दिया गया था जिनकी जगह जैश पटेल को टिकट दिया गया है.

Updated: November 21, 2017, 12:54 AM IST

नई दिल्ली| गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसके अलावा कांग्रेस ने रविवार को 77 उम्मीदवारों की जारी की गई पहली लिस्ट में चार उम्मीदवारों का टिकट काट दिया और उनकी जगह नए उम्मीदवारों को टिकट देिया गया है.
2nd list
जिन विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के टिकट काटे गए उनमें जूनागढ़, भरूच, कामराज और वरक्षा रोड हैं. जूनागढ़ से पहली लिस्ट में अमित थुमार को टिकट दिया गया था जिनकी जगह भीखाभाई जोशी को टिकट दिया गया है.

भरूच सीट से पहली लिस्ट में किरन ठाकोर को टिकट दिया गया था जिनकी जगह जैश पटेल को टिकट दिया गया है. कामराज सीट से पहले नीलेश कुंबानी को टिकट दिया गया था जिनकी जगह अब अशोक जीरावाला को टिकट दिया गया है.

वराछा रोड से पहले प्रफुल्ल भाई तोगड़िया को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया जिसे सोमवार को बदल कर धीरूभाई गरेजा को टिकट दे दिया गया.

दूसरी लिस्ट के उम्मीदवार
दूसरी लिस्ट के नौ उम्मीदवार है. अबदास सीट से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, भुज से आदम बी चाकी, रापार से संतोक अरेथिया, राजकोट से मिथुल डोंगा, राजकोट दक्षिण से दिनेश चोवातिया, जामनगर उत्तरी से जीवन कुंभरवादिया , जामनगर दक्षिणी से अशोक लाल, खांभालिया से विक्रम मदाम और द्वारका से मेरामन गारिया.

मिली जानकारी के अनुसार टिकट बंटवारे से हार्दिक नाराज थे क्योंकि वो अपने लिए जितनी सीट चाहते थे उतनी सीटें पहली लिस्ट मे नहीं मिली थी. उसी दबाव मे कांग्रेस ने इन चार उम्मीदवारों की जगह नए उम्मीदवारों को टिकट दिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.