अजय कुमार लल्लू बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष और 24 सचिव भी बनाए गए

वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के करीबी भी माने जाते हैं.

Updated: October 7, 2019, 11:17 PM IST

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने अजय कुमार लल्लू को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है. अब वह राज बब्बर के स्थान पर पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे. राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अजय कुमार लल्लू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही चार उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिव भी बनाए गए हैं.

इसके साथ ही यूपी कांग्रेस में फिल्म अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. वह करीब तीन वर्षो तक प्रदेश अध्यक्ष रहे. अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तुमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. कांग्रेस में विधानमंडल दल के नेता भी थे.

कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ते हुए अजय कुमार ने भाजपा प्रत्याशी जगदीश मिश्र को हराया था. वह 2012 में भी कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अजय कुमार कांग्रेस के पूर्वी यूपी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के करीबी भी माने जाते हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा में भी उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई. वे अपनी संघर्षशील छवि के लिए जाने जाते हैं.

(अनपुट भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.