By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Congress Asks Advice By Workers Over Alliance With App In Delhi For Loksabha Elections 2019
दिल्ली में AAP से गठबंधन के लिए कांग्रेस की नई पहल, ऐप पर कार्यकर्ताओं से ली जा रही राय
आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस ने अपने मोबाइल ऐप पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी है.
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस ने अपने मोबाइल ऐप पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने ’शक्ति ऐप’ पर दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी पी सी चाको की एक ऑडियो क्लिप डाली है. इसमें वह ‘आप’ के साथ गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय मांग रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शक्ति ऐप पर इस बाबत शुरू किया गया सर्वे बुधवार को शुरू हुआ और यह गुरुवार को खत्म होगा. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि ‘आप’ के साथ गठबंधन लगभग तय है. उनका मानना है कि इस महीने के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने गठबंधन से साफ इनकार करते हुए कहा था कि संगठन ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी.
राहुल ने ये कहा था
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के खिलाफ. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु और झारखंड सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस और आप का गठबंधन तय है. दिल्ली में हमारी पार्टी गठबंधन के खिलाफ है और इसको लेकर सर्वसम्मति है. बाकी जगहों पर कुल मिलाकर गठबंधन की बात पटरी पर है. महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है. वहीं, तमिलनाडु में द्रमुक और झारखंड में झामुमो के साथ उसका गठबंधन पक्का हो चुका है.
पार्टी में नहीं थी आम राय
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली प्रभारी पीसी चाको और डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन गठबंधन के पक्ष में थे. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया. अधिकतर नेताओं की राय के मद्देनजर राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन नहीं करने पर सहमति जताई. इसके बाद शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
Also Read:
-
किस कंपनी में नौकरी करते थे राहुल गांधी, राजनीति में आने से पहले मिलती थी इतनी सैलरी
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें