
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Congress Candidates List: कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. कांग्रेस की इस नई लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. जिसमें कर्नाटक के तीन और राजस्थान के दो उम्मादवार शामिल हैं.
कांग्रेस की नई लिस्ट के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी और राजसमंद से सुदर्शन रावत की जगह दामोदर गुर्जर चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पार्टी ने कर्नाटक के चिकबल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र में अनुभव के बजाय युवाओं को चुना और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली के बजाय रक्षा रमैया को टिकट दिया है.
84 वर्षीय मोइली 2009 और 2014 में दो बार चिकबल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए लेकिन 2019 में हार गए थे. मोइली इस बार टिकट के लिए सक्रिय रूप से पैरवी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री एमआर सीताराम के बेटे रमैया को चुना है. वहीं, कर्नाटक की बेल्लारी सीट से ई. ठुकराम, चामराजनगर से सुनील बोस को टिकट दिया गया है.
Congress Party releases another list of candidates for the Lok Sabha elections.
CP Joshi to contest from Rajasthan’s Bhilwara, Damodar Gurjar to contest from Rajasthan’s Rajsamand. pic.twitter.com/61Rb6gIxXZ
— ANI (@ANI) March 29, 2024
इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 211 हो गई है. हालांकि, उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली की हाई-प्रोफाइल सीटों पर सस्पेंस बरकरार है. उत्तर प्रदेश की इन दो सीटों के बारे में पूछे जाने पर राज्य कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि इन संसदीय क्षेत्रों पर कोई चर्चा नहीं हुई है.
उन्होंने कहा था, ‘हमने पिछली बार इन सीटों (अमेठी और रायबरेली) पर अपने विचार बताए थे. अब फैसला लेना नेतृत्व पर निर्भर है.’ पिछली बार अमेठी सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हराया था. वहीं, रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी. हालांकि, सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं. वे राज्यसभा चली गई हैं.
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन था. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.