Congress List: कांग्रेस CEC ने 50 सीटों पर फाइनल किए नाम, आज जारी हो सकती है लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. मंगलवार को सीईसी की मीटिंग में 8 राज्यों को लेकर चर्चा की गई है.

Published date india.com Updated: March 20, 2024 12:16 AM IST
Congress List: कांग्रेस CEC ने 50 सीटों पर फाइनल किए नाम, आज जारी हो सकती है लिस्ट

Congress CEC Meeting: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई जिसमें अलग-अलग राज्यों के करीब 50 संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई.

पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार को जारी कर सकती है. सीईसी की बैठक में आठ राज्यों को लेकर चर्चा हुई है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात की बैठक स्थगित कर दी गई. कांग्रेस सीईसी की अगली बैठक 21 मार्च हो होगी. जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात पर भी चर्चा होगी.

कांग्रेस सीईसी में इन राज्यों पर हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सीईसी में जिन सीटों पर बात हुई है उनमें- पश्चिम बंगाल की 8 सीटें फाइनल, चंडीगढ़ पेंडिंग (कांग्रेस अध्यक्ष अंतिम निर्णय लेंगे), पुड्डूचेरी पेंडिंग (कांग्रेस अध्यक्ष अंतिम निर्णय लेंगे), कर्नाटक की 14 सीटों पर मुहर लगी और तेलंगाना की 7 सीटों पर बात तय हो गई है.

बुधवार को आ सकती है तीसरी लिस्ट

सीईसी की बैठक के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘बुधवार को हम अपने उम्मीदवारों की अगली सूची की घोषणा करेंगे.’ वहीं, उम्मीदवारों के लिए किसी मानदंड के बारे में पूछे जाने पर पार्टी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘ये पहले जैसा ही है. हम बुधवार को बैठक करेंगे और इसे तय करेंगे.’

अरुणाचल और सिक्किम पर भी हुई चर्चा

सूत्रों ने बताया कि सीईसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी और मध्य हिस्से में आने वाली सीटों पर चर्चा की और विशेष रूप से वाम दलों के साथ गठबंधन की संभावना के मद्देनजर चर्चा की गई. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा को लेकर भी स्क्रीनिंग हुई है. सिक्किम विधानसभा की 18 सीटों पर मुहर लग गई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब तक 82 सीटों पर किया नामों का ऐलान

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. उसने पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे. पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल था जो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं.

कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे. कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से थे.

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.