Lok Sabha Polls: राहुल गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना तय, CEC की बैठक में फाइनल हुईं कई राज्यों की उम्मीदवारों की LIST

Congress Candidates First LIST: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है.

Published date india.com Updated: March 8, 2024 6:55 AM IST
Lok Sabha Polls: राहुल गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना तय, CEC की बैठक में फाइनल हुईं कई राज्यों की उम्मीदवारों की LIST
Congress President Mallikarjun Kharge and Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrived at the party headquarters on Thursday to discuss candidates for the Lok Sabha elections.

Congress Candidates LIST: लोकसभा चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए गुरुवार शाम को कांग्रेस चुनाव समिति (Congress Election Committee) की बैठक हुई. बैठक में कई नामों पर सहमति बन गई है. कांग्रेस CEC की बैठक में केरल के सभी 16 सीटो पर नाम फाइनल किये गए हैं. वहीं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर केरल की अपनी सीट वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. बताया जा रहा है कि LIST शुक्रवार शाम तक जारी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की पहली लिस्ट में तेलंगाना और कर्नाटक में पार्टी ज्यादातर नए चेहरे को मैदान में उतारेगी.

दिल्ली में कहां से किसे मिल सकता है टिकट!

वहीं, खबर है कि पार्टी दिल्ली में चांदनी चौक से अल्का लांबा या फिर जेपी अग्रवाल में से किसी एक टिकट दे सकती है. वहीं, नार्थ ईस्ट दिल्ली से अरविंदर लवली या फिर संदीप दीक्षित को टिकट मिलेगा. नार्थ वेस्ट दिल्ली सीट से उदित राज या फिर राजकुमार चौहान मैदान में उतरेंगे. मालूम हो कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 4-3 का बंटवारा किया है. दिल्ली की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ रही है. वहीं, 3 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी. मालूम हो कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा है.

बैठक के बाद कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CPP की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में दिल्ली, मणिपुर, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे. वहीं, बैठक के बाद बाहर आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘सभी राज्यों पर सीटों को लेकर चर्चा हुई. लंबी बातचीत हुई है. जो भी चुनाव जीतने के स्थिति में है उसको पार्टी टिकट देगी. जैसे ही पार्टी कोई निर्णय लेगी वैसे ही बताया जाएगा.

Image

क्या प्रियंका भी उतरेंगी मैदान में?

मालूम हो कि कांग्रेस ने अब तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं. इस बार प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने की खबरें हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी. हाल ही में सोनिया गांधी ने कांग्रेस की गढ़ माने जाने वाली रायबरेली सीट को खाली किया है. सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम था और वह एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.