By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Congress Celebrating Corruption Bjp Said On Chidambaram Bail
चिदंबरम को जमानत मिलने पर बीजेपी बोली- कांग्रेस भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही है
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का यह उदाहरण है
नई दिल्ली: बीजेपी ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता ‘जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब’ में शामिल हो गए हैं और धन शोधन मामले में पूर्व मंत्री को जमानत मिलने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया ‘भ्रष्टाचार का उत्सव’ मनाने का उदाहरण है. विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए इस संदर्भ में भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र भी किया.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को बुधवार को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में जमानत दे दी है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा, ”कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का यह उदाहरण है. अंतत: चिदंबरम भी जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब में शामिल हो गए.’’ उन्होंने कहा कि चिदंबरम उस क्लब में शामिल हो गए, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा, मोतीलाल बोरा, भूपेन्द्र हुड्डा और शशि थरूर आदि शामिल हैं” .
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें