Congress Two More IT Notice: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस ( Congress)पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी को अकाउंट फ्रिज किए जाने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने बीते दिन यानी 29 मार्च को 1823 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा. वहीं, अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का दावा है कि पार्टी को बीती रात दो और नोटिस मिले.
उन्होंने कहा, ‘पार्टी को 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ताजा टैक्स नोटिस मिलने के एक दिन बाद ‘कल रात’ आयकर विभाग से दो और नोटिस मिले.’ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा इस बात का दावा किया.
1,823 करोड़ का नोटिस
शुक्रवार को, कांग्रेस ने कहा कि उसे आयकर विभाग से नए नोटिस मिले हैं, जिसमें उसे लगभग 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है. यह दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से टैक्स पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही के खिलाफ पार्टी की याचिका खारिज करने के कुछ घंटों बाद आया.
कांग्रेस का BJP पर आरोप
नोटिस मूल्यांकन वर्ष 2017-18 और 2020-21 के लिए दिया गया था, और इसमें जुर्माना और ब्याज शामिल था. सबसे पुरानी पार्टी ने बीजपी पर लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए ‘टैक्स आतंकवाद’ में शामिल होने का आरोप लगाया. इससे पहले कांग्रेस के अकाउंट फ्रिज कर दिए गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.