By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Congress Corruption And Competition Is The Only Truth Says Bjp
कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन का आरोप लगा कर भाजपा ने सोनिया, राहुल पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन ही सच है. पार्टी एक पोस्टर जारी करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का साथ देने का आरोप लगाया है.
नई दिल्ली : कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का हमला लगातार जारी है. अब भाजपा ने एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए सीधे-सीधे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस, करप्शन और कॉम्पटिशन यही इनका सच है!
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी किए गए इस कार्टून पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को दिखाते हुए यह कटाक्ष किया गया है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस में करप्शन का कॉम्पटिशन चल रहा है और सिद्दारमैया पर डीके शिवकुमार की तुलना में भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले होने की बात कहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से यह कहने की कोशिश की गई है कि चूंकि सिद्दारमैया पर भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले हैं, इसलिए गांधी परिवार ने उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया है. इसमें राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नेशनल हेराल्ड घोटाले का भी जिक्र किया गया है.
कांग्रेस
करप्शन
और
कॉम्पटिशनयही इनका सच है! pic.twitter.com/wpyj3HM7Yp
— BJP (@BJP4India) May 18, 2023
इससे पहले भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने गुरुवार को ही दिन में एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए यही आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार के ज्यादा मामलों के कारण ही सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया है. उन्होंने कहा, अब गांधी परिवार को खुश रखने के लिए असलियत में सरकार चलाने वाले डीके शिवकुमार कर्नाटक को एक एटीएम बना देंगे. हालांकि, उस कार्टून पोस्टर में सोनिया गांधी शामिल नहीं थी.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अब भाजपा ने सरकार गठन से पहले ही कर्नाटक की उप-क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करने और राज्य के प्रभावशाली लिंगायत एवं अनुसूचित जाति को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए राज्य में कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है, ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ छोड़ने वाले लिंगायत मतदाताओं को लोकसभा चुनाव से पहले फिर से भाजपा के पाले में लाया जा सके.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें