नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच ट्विटर युद्ध जारी है. स्मृति इरानी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी फर्जी रिट्वीट करवाते हैं. लेकिन कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि बीजेपी राहुल गांधी के सवालों से बच रही है. कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि कौन रीट्वीट कर रहा है और कौन नहीं, बल्कि मुद्दा यह है कि बीजेपी राहुल गांधी के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही. सिंह ने कहा कि ट्विटर एक खुला प्लेटफॉर्म है. किसी को कहीं से रिट्वीट करने की छूट है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी के ट्विटर पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर बढ़े हैं. 15 अक्टूबर को राहुल गांधी ने यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट कोट किया था जिसमें अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में लिखा था. राहुल गांधी ने कैप्शन दिया , ‘मोदी जी जल्दी कीजिए, लगता है ट्रंप को एकबार और गले लगाने की जरूरत है.’ कुछ ही मिनटों में इस 20 हजार रीट्वीट हो गए थे.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है राहुल गांधी रूस, इंडोनेशिया और कज़ाकिस्तान में चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं. एक समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट किया था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के ट्वीट को रूस, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान से खूब रीट्वीट किया जाता है.
उधर कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि राहुल गांधी के ट्वीट व्यंग्य से भरे होते हैं जिससे देशवासी जुड़ाव महसूस करते हैं. लेकिन बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं होता और वो उन सवालों से बचना चाहती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.