बेंगलुरु: कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों की मतों की गिनती मंगलवार सुबह से शुरू हुई, इसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवारों ने लोकसभा की तीन में से दो सीटों और विधानसभा की 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी ने लोकसभा की एक सीट पर जीत दर्ज की है. बीजेपी को एक सीट का नुकसान हुुुआ है.
जेडी-एस के एलआर शिवरामे गौड़ा ने मंडया लोकसभा सीट पर 324943 के भारी अंतर से जीत दर्ज की है. कांग्रेस प्रत्याशी वीएस उगरप्पा बेल्लारी लोकसभा सीट पर 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए घोषित किए गए हैं. वहीं, बीजेपी के बीवाई राघवेंद्र ने शिमोगा लोकसभा सीट 52148 वोटों से जीत दर्ज की है.
राज्य की विधानसभा की दो सीटों पर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की है. रामनगरम विधानसभा सीट से अनीता कुमारस्वामी 109137 वोटों से चुनाव जीत गई हैं. वे मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी हैं, जबकि गठबंधन में शामिल कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद सिद्धू ने जामखंडी विधानसभा सीट से 39480 हजार वोटों से जीत दर्ज की है.
लोकसभा की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें बीजेपी के पास शिमोगा और बेल्लारी सीट थी, जबकि जद(एस) के हिस्से में मांड्या सीट थी.
#FLASH: JD(S)’ LR Shivaramegowda wins Mandya parliamentary seat with a margin of 324943 votes. #KarnatakaByElections2018
— ANI (@ANI) November 6, 2018
बीजेपी केवल शिमोगा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकी है, जहां पूर्व सीएम व भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगरप्पा के बेटे एवं जद(एस) के उम्मीदवार मधु बंगरप्पा पर जीत दर्ज की है.
This elections was the first step. There are 28 LS seats, we’ll work with Congress to win all of them, that is our goal.This is not an empty boast just because we have won today. This is the confidence of people in us. This win is not making us arrogant: JD(S) leader&Karnataka CM pic.twitter.com/g4QF3oRooh
— ANI (@ANI) November 6, 2018
बीजेपी के कब्जे वाली बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वी.एस. उगरप्पा ने 2,43,161 मतों के अंतर से भाजपा की जे शांता पर जीत दर्ज की है.शांता बी श्रीरामुलु की बहन हैं, जिन्होंने इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद यह सीट छोड़ दी थी.
सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की तीन में से दो सीटों पर और विधानसभा की दोनों सीटों चुनाव हुए है.
– जेडी-एस के एलआर शिवरामे गौड़ा ने मंडया लोकसभा सीट पर 324943 के भारी अंतर से जीत दर्ज की है
– कांग्रेस प्रत्याशी वीएस उगरप्पा बेल्लारी लोकसभा सीट पर 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए घोषित किए गए हैं. अधिकारी
– बीजेपी के बीवाई राघवेंद्र ने शिमोगा लोकसभा सीट 52148 वोटों से जीत दर्ज की है.
रामनगर विधानससभा सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के एल चंद्रशेखर पर 1,09,137 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. चंद्रशेखर ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर वह पार्टी के उम्मीदवार बने रहे.
जेडीएस नेता और कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मैं राज्य और केंद्र के कांग्रेस नेताओं को बधाई देता हूं. मैं राज्य के जेडीएस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने जीत के लिए काम किया. बीजेपी ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को अपवित्र मैत्री कहा, आज ये विवाद खत्म हो गया.”
सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि ये इलेक्शन पहला कदम है. यहां 28 लोकसभा सीटें हैं, हम कांग्रेस के साथ इन सभी सीटों को जीतने के लिए काम करेंगे. ये हमारा लक्ष्य है. ये कोई खाली दावा नहीं है क्योंकि ठीक आज जीते हैं. लोगों का ये हम पर विश्वास है. ये जीत हमें घमंडी नहीं बना रही है.
कर्नाटक में उपचुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन को मतदाताओं का जोरदार तरीके से समर्थन मिला है. गठबंधन के उम्मीदवारों ने मंगलवार को विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली और तीन में से दो लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है.
ये उपचुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए बड़ा झटका हैं, जो बेल्लारी लोकसभा सीट हार चुकी है. बेल्लारी सीट को विवादित खनन माफिया-रेड्डी बंधुओं का मजबूत गढ़ माना जाता है.
बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वी.एस. उगरप्पा 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए. उन्होंने भाजपा की जे शांता को हराया, जो रेड्डी बंधुओं के मुख्य सहयोगी और इसी सीट से पूर्व सांसद बी श्रीरामुलु की बहन हैं.
शिमोगा लोकसभा सीट बीजेपी के नेता बी एस येदियुरप्पा का घर मानी जाती है. उनके बेटे बी वाई राघवेंद्र ने जद(एस) के मधु बंगरप्पा पर जीत दर्ज की है. मधु पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगरप्पा के बेटे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.