Manish Tiwary: कांग्रेस में फिर किताब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनके बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब चर्चा में है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मनीष तिवारी ने अपनी किताब, 10 Flash Points, 20 Years को लेकर बवाल मचा दिया है. उन्होंने अपनी किताब में 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मनमोहन सरकार को कमजोर सरकार बताया है.
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया है.
मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि मनमोहन सरकार को मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने लिखा कि एक वक्त आता है, जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है. देश के लिए 26/11 वह समय था, जब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि इस किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत ने जिन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है, उसका वर्णन किया गया है.
इतना ही नहीं, मनीष तिवारी ने अपनी किताब,10 Flash Points, 20 Years में मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी.
भाजपा ने कसा तंज
मनीष तिवारी की किताब में कही गई बात पर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की कमजोरी की ठीक ही आलोचना की है. उन्होंने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर ने भी कहा था कि इस हमले के बाद वायुसेना कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया.
वहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तात्कालीन UPA सरकार की नीयत को खराब बताया और कहा कि उस समय के एयरचीफ मार्शल ने कहा था कि हमारी एयरफोर्स जवाब देने के लिए तैयार थी, लेकिन कार्रवाई की अनुमति नहीं दी गई. इसके लिए कांग्रेस को जवाब देना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.