'ये खबरें विचलित करने वाली...', बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन

Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भी जगह-जगह हिंसा जारी रही. उपद्रवियों की ओर से अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है.

Published date india.com Updated: August 12, 2024 5:47 PM IST
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi on Attack on Hindus: बांग्लादेश में तख्तापलट और पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं. दंगाई की ओर से अल्पसंख्यकों को, खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. भारत से लगती सीमा पर हजारों बांग्लादेशी घुसपैठ की फिराक में हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है.

प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक्स पर लिखा, ‘पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं.’

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में किस वजह से मची भगदड़, पुलिस बल की तैनाती के बाद भी कैसे हुआ हादसा | Photos

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार दे सुरक्षा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सुरक्षा की उम्मीद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे और वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करेगी.’

शशि थरूर ने भी की ये अपील

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से आग्रह किया कि सभी धर्मों के बांग्लादेशी नागरिकों के हित में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए. उन्होंने भारतीयों के सांस्कृतिक केंद्र, मंदिर और हिंदू समुदाय के लोगों के घरों पर हमलों को शर्मनाक करार दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘यह कई स्थानों पर भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, मंदिरों और हिंदू घरों पर शर्मनाक हमलों के बाद हुआ है. यहां तक ​​कि कई मुस्लिम नागरिकों द्वारा अन्य अल्पसंख्यकों के घरों और पूजा स्थलों की रक्षा करने की खबरें भी आई हैं.’

‘आंदोलनकारियों का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट’

उन्होंने कहा, ‘कुछ आंदोलनकारियों का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है. यह आवश्यक है कि मोहम्मद यूनुस और उनकी अंतरिम सरकार सभी बांग्लादेशियों, हर धर्म के हित में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए.’

बांग्लादेशी सरकार ने सुनाया ये फरमान

इसी बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियार जमा करने को कहा, जिनमें हालिया हिंसा के दौरान एजेंसियों से लूटी गई राइफल भी शामिल हैं. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई.

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, हुसैन ने कहा कि अगर ये हथियार पास के थानों में नहीं जमा किए जाते तो अधिकारी तलाशी अभियान चलाएंगे और अगर किसी के पास अनधिकृत शस्त्र पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ आरोप दर्ज किए जाएंगे.

हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ तख्तापलट

नौकरियों में आरक्षण की विवादास्पद प्रणाली को लेकर शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद बनी अराजकता की स्थिति के बीच हसीना ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं. हुसैन ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों समेत करीब 500 लोग मारे जा चुके हैं और कई हजार लोग घायल हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.