Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों को पहली LIST, राहुल वायनाड से लड़ेंगे चुनाव; जानें किसे कहां से टिकट

Congress Lok Sabha Candidates First LIST: कांग्रेस की तरफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए जारी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं.

Published date india.com Updated: March 8, 2024 8:03 PM IST
Congress Lok Sabha Candidates First LIST
Congress Lok Sabha Candidates First LIST

Congress Lok Sabha Candidates First LIST: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची (Congress First LIST) जारी कर दी. कांग्रेस चुनाव समिति (Congress Election Committee) की गुरुवार देर शाम हुई बैठक के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई. कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi Seat), शशि थरूर (Shashi Tharoor), भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) समेत 39 उम्मीदवारों के नाम हैं.

राहुल गांधी को कांग्रेस ने केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, शशि थरूर (Shashi tharoor)  एक बार फिर तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से टिकट दिया है. कांग्रेस की इस लिस्ट में 15 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से हैं, जबकि 24 आरक्षिण श्रेणी से हैं. कांग्रेस की लिस्ट में अन्य  प्रमुख उम्मीदवारों में डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से, के सुधाकरन कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल अलापुज्जा से चुनाव लड़ेंगे.

नीचे देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी LIST

Image

किस राज्य में उतारे कितने उम्मीदवार

कांग्रेस की इस लिस्ट में छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, मेघालय, लक्षदीप, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 6, कर्नाटक में 7, केरल में 16, लक्षदीप 1, मेघालय में 2, नगालैंड में 1 सिक्कम में 1 तेलंगाना में चार और त्रिपुरा की एक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लिस्ट में50 साल से कम उम्र के 12 उम्मीदवार हैं. वहीं, पार्टी ने केरल में मौजूदा सभी 14 सांसदों पर एक बार फिर भरोसा जताया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

तिरुवनंतपुरम से एक बार फिर टिकट मिलने के बाद शशि थरूर ने कहा, ‘मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे अपनी सीट बचाने का मौका दिया है… मैं एक निष्पक्ष और प्रभावी मुकाबले की आशा करता हूं. 15 साल की राजनीति में मुझे कभी भी नकारात्मक प्रचार के लिए एक दिन भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.