हरियाणा में 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी, अब राज्य में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. खबर है कि पार्टी जल्द ही विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर सकती है. इन सबके बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर विधायक दल का नेता बनाए जाने की संभावना है.
राव नरेंद्र बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
विधायक दल के नेता का पद हुड्डा गुट को मिलने की संभावना के बाद हुड्डा खेमे ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी दावेदारी छोड़ दी है. कांग्रेस की आंतरिक सर्वे के मुताबिक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. राव नरेंद्र का राजनीतिक अनुभव और राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उनका चयन पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.
कांग्रेस इन 3 नामों पर कर रही विचार
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का पैनल केंद्र को भेजेगी. इसमें राव नरेंद्र सिंह, राव दान सिंह और अति पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव शामिल हैं. इन तीनों में राव नरेंद्र सबसे आगे हैं, और उन्हें कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला का समर्थन भी हासिल है. हुड्डा गुट के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के लिए भी राव नरेंद्र का चयन स्वीकार्य माना जा रहा है. स्वराज आंदोलन के प्रमुख योगेंद्र यादव ने भी राहुल गांधी के सामने राव नरेंद्र का नाम रखा है.
क्या है कांग्रेस की रणनीति?
पार्टी के अंदर लंबे समय से गुटबाजी और खींचतान के कारण निर्णय अटका हुआ था. अब हाईकमान ने दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी है. मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, जो हुड्डा गुट से हैं, उनकी विदाई तय है. पार्टी बैकवार्ड नेताओं को मौका देकर चुनावी समीकरण मजबूत करना चाहती है. साथ ही, प्रदेशाध्यक्ष के साथ 2-3 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फार्मूला लागू किया जा सकता है, ताकि संगठन मजबूत और संतुलित रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.