Congress Candidate List for Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कुल 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी द्वारा जारी की गई ताजा लिस्ट में गुजरात के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक और ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राज्य के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज सुबह ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि पार्टी उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंडी से उम्मीदवार बनाएगी. प्रदेश की शिमला एससी सीट से विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया है.

इस लिस्ट में कांग्रेस ने गुजरात से 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. सूची के अनुसार, मेहसाणा सीट से रामजी ठाकोर (पल्लवी)…राजकोट सीट से परेशभाई धनानी, अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मतसिंह पटेल और नवसारी सीट से नैसाढ़ देसाई को चुनावी मैदान में उतारा है.
पार्टी की इस लिस्ट में ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया हैं. कांग्रेस ने बालासोर सीट से श्रीकांत कुमार झा को टिकट दिया गया है…वहीं क्योंझर एसटी सीट से मोहन हेम्बराम, भदरक सीट से अनंत प्रसाद सेठी, जजपुर एससी सीट से आंचल दास को उम्मीदवार बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.