By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Congress Releases Audio Clip And Alleases Bjp Mla Reddy Trying To Poach Congress Mla
ऑडियो क्लिप जारी कर कांग्रेस का आरोप, विधायकों को मंत्री बनाने और 100 गुना अमीर बनाने का ऑफर
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि खनन माफिया जनार्दन रेड्डी कांग्रेस के एक विधायक को मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहा है.
बेंगलुरु/नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. बीजेपी और कांग्रेस-जेडीएस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि खनन माफिया जनार्दन रेड्डी कांग्रेस के एक विधायक को मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहा है. कांग्रेस ने इसके लिए एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया है. हालांकि, अभी तक इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जानकारी नहीं मिली है.
कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा है कि रेड्डी ने वाल्मीकि समुदाय के नेता और रायचूर ग्रामीण से आने वाले विधायक बासनगौड़ा दड्डाल को फोन करके प्रलोभन दिया है. इसमें रेड्डी बार-बार दावा कर रहे हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक बैठक कराएंगे. हालांकि, इस दौरान दड्डाल बार-बार ये कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया है. ऐसे में वह पाला नहीं बदल सकते हैं.
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऑडियो क्लिप को कांग्रेस की गंदी चाल बताया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास जनादेश होने के कारण लोग खुद हमारे पास आ रहे हैं. इस सीडी के जारी करने का मतलब है कि कांग्रेस हार रही है.
रेड्डी और दड्डाल के बीच कथित बातचीत का अंश
रेड्डी: क्या बासनगौड़ा हैं. आप फ्री हैं?
दड्डाल: हां मैं ही हूं.
रेड्डी: पहले जो हुआ, उसे भूल जाओ. बुरी चीजों को भूल जाओ. मेरा अच्छा समय शुरू हो गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से एक मीटिंग करूंगा जिसमें आप उनसे आमने-सामने बात कर सकते हैं. इसके बाद हम अगले स्टेप के लिए बढ़ेंगे.
दड्डाल: नहीं सर. मेरे मुश्किल दौर में उन्होंने मुझे विधायक बनाया.
रेड्डी: बीएसआर के समय पार्टी बनाते समय हमने बुरा वक्त देखा. इसमें शक नहीं है कि हम पर विश्वास करके आप बहुत कुछ खो चुके हैं. लेकिन मैं बता रहा हूं कि आपकी कमाई 100 गुना बढ़ जाएगी. शिवनगौड़ा मेरी वजह से मंत्री बने. राजू गौड़ा को भी मेरे कारण फायदा हुआ.
दड्डाल: हां.
रेड्डी: आपका दुर्भाग्य है कि वह बुरा वक्त था. आज शिवनगौड़ा की जीत का कोई मायने नहीं है. आप मंत्री बन जाएंगे. समझ में आया? हम सीधे अध्यक्ष से आपकी मुलाकात करवाएंगे.
दड्डाल: मैं माफी चाहूंगा सर. मेरे बुरे वक्त में उन्होंने टिकट दिया. मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता. मैं आपका सम्मान करता हूं.
हालांकि, अभी तक इस ऑडियो टेप की कोई प्रामाणितका नहीं हुई है. बीजेपी ने इसे साजिश बताया है.
Also Read:
-
जानिए कौन हैं ये BJP MLA; पति क्रिकेटर, पिता बिज़नेसमैन, मां रेलवे में नौकरी और खुद BTech ग्रेजुएट, अनोखा है परिवार और करियर सफर
-
बीजेपी MLA पर सनसनीखेज आरोप, बलात्कार और करोड़ों की धोखाधड़ी, हरीश शाक्य उसके भाइयों और 16 के खिलाफ मामला दर्ज
-
Viral Video: कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग किसान की पगड़ी को मारी लात, जानें क्या है पूरा मामला | Watch Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें