
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Congress Candidates LIST: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची (Congress Second LIST) जारी कर दी. कांग्रेस चुनाव समिति (Congress Election Committee) की सोमवार देर शाम हुई बैठक में उम्मीदवारों को नाम पर मुहर लगी थी. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट (Congress List) में 43 उम्मीदारों के नाम हैं. इससे पहले 8 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal), अजय माकन और पवन खेड़ा ने दूसरी लिस्ट जारी की.
कांग्रेस की तरफ से जारी दूसरी सूची में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है. वहीं, असम के जोरहट से गौरव गोगोई चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अशोक गहलोत से बेटे वैभव गहलोत को जालौर से मैदान में उतारा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कासवां राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे. राहुल कासवां BJP की तरफ से टिकट कटने से नाराज चल रहे थे.
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से 10, असम से 12, गुजरात से 7, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमनदीव से 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है. कांग्रेस की इस लिस्ट में सामान्य श्रेणी के 10, OBC के 13, SC के 10 और 1 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से है.
धुबरी: रकीबुल हुसैन
गुवाहाटी: मीरा गोस्वामी
नौगांव: प्रद्योत बरदोलई
जोरहाट: गौरव गोगोई
चुरू : राहुल कसवां
जालोर : वैभव गहलोत
छिंदवाड़ा : नकुलनाथ
सीधी: कमलेश्वर पटेल
अहमदाबाद पूर्वी : रोहन गुप्ता
गढ़वाल: गणेश गोदियाल
अल्मोड़ा: प्रदीप टम्टा
दमन दीव: केतन पटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.