Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के नाम, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

Congress Lok Sabha Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं लिस्ट में छत्तीसगढ़ से चार और तमिलनाडु से एक उम्मीदवार की घोषणा की है.

Published date india.com Updated: March 26, 2024 10:16 PM IST
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के नाम, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की चार और तमिलनाडु (Tamil Nadu) की एक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सातवीं लिस्ट जारी की गई.’

कांग्रेस की 7वीं लिस्ट में इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस ने छत्तीसगढ की सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है. वहीं, तमिलनाडु की माइलादुत्रयी सीट से आर सुधा को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

एक दिन पहले जारी की थी छठी लिस्ट

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी. सूची में राजस्थान की सीटों के लिए चार और तमिलनाडु की एक सीट के लिए एक नाम शामिल था. छठी लिस्ट में राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद सीट से सुदर्शन रावत और भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया.

कांग्रेस पार्टी ने कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा है जबकि तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट से सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है. वहीं रविवार को पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की थी. जिसमें जयपुर से सुनील शर्मा की उम्मीदवारी पर हंगामे के बाद उनकी जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब तक 195 उम्मीदवारों की घोषणा की

मुरारी लाल मीना को राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि प्रतिभा सुरेश धानोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस ने शनिवार को 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी. सातवीं सूची के साथ कांग्रेस अब तक 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.