Manipur Elections 2022: कांग्रेस ने मणिपुर के लिए 10 उम्‍मीदवारों की जारी की List

कांग्रेस ने आज मंगलवार की रात मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी की है

Published date india.com Published: February 1, 2022 10:18 PM IST
Manipur, Assembly Elections 2022, Manipur Assembly Elections 2022, Congress, Congress candidates List,
(फाइल फोटो)

Manipur Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने आज मंगलवार की रात मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी की है. कांग्रेस ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. पार्टी ने सगोलाबंद विधानसभा क्षेत्र से एम मोमो सिंह, यास्कूल से एन हेलेन्द्रो सिंह और जिरिराम से बदरुर रहमान को टिकट दिया है. इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को 40 उम्मीदवार घोषित किए थे जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल थे.

बीजेपी की जारी सूची में  हिजाम नातुनचंद्रा सिंह को थेंगमेईबंद से टिकट दिया गया है. मोइरांगथेम मोमो सिंह को सागोलबंद विधानसभा सीट से, निंगोम्‍बाम हेलेंड्रो सिंह को येइस्‍कुल सीट से, निंग्‍थोउजाम बीरेन सिंह को कमाई सुरक्ष‍ित सीट से, निंगोथौजाम जयकुमार सिंह को बिसेनपुर सीट से, पुख्रेम शरात्‍नचंद्र सिंह को मोइरंग सीट से, बहादुर रहमान को जिरीबाम सीट से, डॉ चंगखोपाओ हाओकिप को चांडेल सुरक्षित सीट से, एनकिपजेन को कांगपोकपी सीट से और चुराचंद्रपुर सुरक्षित सीट से एच मंगचिनखुप पाइते को टिकट दिया गया गया है.

बता दें कि भाजपा विधायक पी शरतचंद्र मणिपुर विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल करने में विफल रहने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उनके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं-एन बीरेन और एन जॉयकुमार ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था. मोइरंग सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शरतचंद्र ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पुराने लोगों के बजाय नए लोगों को तवज्जो देने का आरोप लगाया था. वह स्पष्ट रूप से एम पृथ्वीराज की ओर इशारा कर रहे थे, जो पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में आए थे और उन्हें मोइरंग से भाजपा ने टिकट दिया है. पृथ्वीराज पिछले चुनाव में शरतचंद्र से 400 से भी कम मतों से हार गए थे. पूर्व मंत्री बीरेन और जॉयकुमार ने भी टिकट न मिलने के बाद भाजपा का दामन छोड़ दिया. कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भक्त चरण दास ने इन तीनों का स्वागत किया था और कहा था कि पार्टी आगामी चुनाव में 60 में से 40 सीट पर जीत हासिल करेगी. सोमवार को ही दो अन्य भाजपा नेता-थंगजाम अरुण कुमार और टी वृंदा आज जद (यू) में शामिल हो गए थे.

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.