भौं, भौं... कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने संसद के बाहर क्यों निकाली ऐसी आवाज, देखें वीडियो

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को रेणुका चौधरी कुत्ते को संसद में लेकर आईं थीं. जब उनसे विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Published date india.com Updated: December 3, 2025 2:21 PM IST
भौं, भौं... कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने संसद के बाहर क्यों निकाली ऐसी आवाज, देखें वीडियो
(photo credit PTI, for representation only)

Renuka Chowdhury: संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है कि राज्यसभा कुत्तों से जुड़ी उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा, भौं-भौं. और क्या बोलूं. मैं देखूंगी कि यह कब लाया जाएगा… ऐसी क्या परेशानी है. जब आएगा तो देखा जाएगा. मैं इसका करारा जवाब दूंगी.

सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, ‘अगर वह विशेषाधिकार के उल्लंघन पर मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो उन्हें लाने दो. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद में बैलगाड़ी लेकर आए थे. हिंदू धर्म में कुत्तों का महत्व है. ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका मैंने उल्लंघन किया है. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. रेणुका का कहना था कि वह आवारा जानवर को उठाकर पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं.

क्या है पूरा विवाद

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को रेणुका चौधरी कुत्ते को संसद में लेकर आईं थीं. पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह सीधा है और काटता नहीं है, काटते तो संसद के अंदर बैठे और सरकार चलाने वाले लोग हैं.

भाजपा ने किया विरोध

इस घटना के एक दिन बाद मंगलवार को भाजपा सांसद संबितपात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने न केवल संसद की मर्यादा को ठेस पहुंचाई, बल्कि वहां काम करने वाले सभी सांसदों, सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों और दूसरे कर्मचारियों का भी अपमान किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.