By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Congress Trying To Form Government By Back Door Entry In Karnataka Said B S Yeddyurappa Whose Own Party Form Government By Back Door Entry In Goa And Manipur
बीजेपी के गोवा, मणिपुर वाले 'फॉर्मूले' पर चली कांग्रेस, येदियुरप्पा बोले- यह अनैतिक है
कांग्रेस के समर्थन को जेडीएस ने स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है.
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन वो स्पष्ट बहुमत से दूर है. कांग्रेस दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर है. अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, बीजेपी जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है वहीं कांग्रेस ने जेडीएस के कुमारस्वामी को सीएम बनने का ऑफर दे दिया है ऐसे में ये भी संभावना जताई जा रही है कि जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
Highlights
- कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है
- बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से फिर भी दूर
- जेडीएस ने कांग्रेस के समर्थन को स्वीकार कर लिया है
इस समय तीनों पार्टियां हर संभावना पर गौर कर रही हैं. कर्नाटक में हर पल बनते बिगड़ते समीकरण पर बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस येदियुरप्पा का कहना है कि कांग्रेस को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है बावजूद इसके कांग्रेस बैकडोर के सहारे सरकार बनाने की कोशिश कर रही है.
The people have rejected the Congress and accepted BJP. People are moving towards Congress mukt Karnataka: BS Yeddyurappa #KarnatakaPollResults pic.twitter.com/hnPzsKb6mn
— ANI (@ANI) May 15, 2018
पत्रकारों से बातचीत करते हुए येदियुरप्पा ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कर्नाटक की जनता का शुक्रिया किया. येदियुरप्पा ने कहा, ”कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और बीजेपी को अपना प्यार दिया है, लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक की तरफ बढ़ रहे हैं.”
I thank the people of Karnataka for giving this mandate to the Bhartiya Janata Party. Congress is trying to come to power through back door, people will not tolerate this: BS Yeddyurappa #KarnatakaResults pic.twitter.com/zTJCXz6qxu
— ANI (@ANI) May 15, 2018
दूसरी तरफ कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, जेडीएस सरकार बनाए हम समर्थन देने के लिए तैयार. उन्होंने कहा कि जेडीएस को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस की जेडीएस से फोन पर बात हुई है. जेडीएस ने भी कांग्रेस के समर्थन को स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है. चुनाव के बाद बन रहे इस समीकरण पर येदियुरप्पा ने कांग्रेस को बैकडोर एंट्री करने वाली पार्टी बताया. येदियुरप्पा ने कहा, ”बीजेपी को समर्थन देने के लिए मैं कर्नाटक की जनता को शुक्रिया कहना चाहता हूं, कांग्रेस बैकडोर एंट्री के सहारे सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, लोग इसे बर्दाशत नहीं करेंगे.”
JD(S)’s HD Kumaraswamy seeks appointment from the Governor of #Karnataka this evening, writes we have accepted Congress’s support to form the Government. #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/epuCqf4m17
— ANI (@ANI) May 15, 2018
बीजेपी की आगे की रणनीति क्या होगी इस पर येदियुरप्पा ने कहा, ”हम अपनी सेंट्रल लीडरशिप से बातचीत करके आगे की रणनीति तैयार करेंगे.” कर्नाटक में जिस तरह का नतीजा आया है उससे अभी कुछ भी साफ नहीं है. एक समय पर ऐसा लग रहा था कि बीजेपी अपने दम पर सरकार बना लेगी लेकिन जैसे जैसे स्थिति साफ हो रही है वैसे वैसे येदियुरप्पा का फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना कमजोर पड़ता जा रहा है. येदियुरप्पा को चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और कर्नाटक में बीजेपी ने उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें