अपने दम पर महाराष्ट्र BMC चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रभारी रमेश चेन्निथला ने की घोषणा- मेनिफेस्टो को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और प्रदूषण को मुद्दा बनाते हुए बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है और जल्द ही इस पर अपनी मेनिफेस्टो जारी करेगी. हालांकि, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात का संकेत देकर नए राजनीतिक तालमेल की संभावनाओं को भी हवा दी है.

Published date india.com Published: December 20, 2025 7:25 PM IST
Maharashtra BMC Ramesh Chennithala
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी इस बार किसी गठबंधन के सहारे नहीं, बल्कि अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. मुंबई की सियासत में हलचल पैदा करते हुए कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार (20 दिसंबर 2025) को आधिकारिक ऐलान किया कि पार्टी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी. चेन्निथला के मुताबिक, यह फैसला पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और कैडरों की मांग को देखते हुए लिया गया है.

मेनिफेस्टो को लेकर रमेश चेन्निथला का बयान

रमेश चेन्निथला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही मुंबई की जनता के सामने अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) रखेगी. यह मेनिफेस्टो केवल वादा, बल्कि जनता के रोजमर्रा से जुड़े मुद्दे का समाधान होगा. कांग्रेस बीएमसी रमेश चेन्निथला ने BMC में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक चार्जशीट भी जारी करने का दावा किया है.

वंचित बहुजन अघाड़ी से गठबंधन को लेकर बड़ा दावा

गठबंधन की चर्चाओं के बीच चेन्निथला ने वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के साथ बातचीत की पुष्टि की है. उन्होंने दावा किया कि उनकी प्रकाश आंबेडकर से फोन पर सकारात्मक चर्चा हुई है. इस बातचीत के आधार पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेगा. हालांकि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही है, लेकिन वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ संभावित तालमेल एक नई सियासी समीकरण की ओर इशारा कर रहा है.

भ्रष्टाचार और प्रदूषण को बनाएगी मुख्य मुद्दा

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पिछले चार सालों से बीएमसी में चुनाव नहीं हुए हैं और सरकार सीधे तौर पर नगर निगम को चला रही है, जिससे बुनियादी ढांचा चरमरा गया है. चेन्निथला ने कहा कि प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाएं इस चुनाव के केंद्र में होंगी. पार्टी जनता को यह बताएगी कि कैसे मुंबई की वित्तीय राजधानी वाली साख को भ्रष्टाचार के कारण नुकसान पहुंचाया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद होंगे चुनाव

चेन्निथला ने बीएमसी चुनावों के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट के निर्देशों के कारण ही अब ये चुनाव संभव हो पा रहे हैं. पार्टी पिछले तीन महीनों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी थी. अब अकेले लड़ने के ऐलान के बाद, पार्टी पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी अभियान में उतरेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.