Corona in India Live Update: दुनिया में नए वेरियंट ओमीक्रोन के संकट के साथ ही देश में आज शुक्रवार को जिस तरह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की तेजी हुई है, उसे देखते हुए यहां कहा जा सकता है कि शायद अब कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है. आज महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं. अकेले मुंबई में 5,631 नए केस आए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 1796 नए केस दर्ज हुए हैं, जो कल के मुकाबले 483 अधिक हैं और संक्रमण की दर 2.44 हो गई है. केरल में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है और 2,676 मामले दर्ज किए गए हैं. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 3451 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1954 यानी 56 फीसदी मामले अकेले कोलकाता से हैं.
#WATCH | On the #NewYear eve, Delhi Police makes announcements in Connaught Place asking people to go home before night curfew kicks in (10 pm to 5 am) pic.twitter.com/8xf7zLD7ta
— ANI (@ANI) December 31, 2021
-दिल्ली में आज COVID के 1,796 नए मामले दर्ज़ किए गए
-सकारात्मकता दर 2.44% तक बढ़ गई है।
– सक्रिय मामले: 4410
– कुल रिकवरी: 14,18,694 (आज 467 रिकवरी)
दिल्ली में आज #COVID के 1,796 नए मामले दर्ज़ किए गए। सकारात्मकता दर 2.44% तक बढ़ गई है।
सक्रिय मामले: 4410
कुल रिकवरी: 14,18,694 (आज 467 रिकवरी) pic.twitter.com/U5MWc9NRaW— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 22 मई के बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 1,796 नए मामले आए. हालांकि, इस दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं हुई. दिल्ली में संक्रमण दर भी बढ़कर 2.44 प्रतिशत तक पहुंच गई है. यहां के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार को दैनिक आधार पर आने वाले नए मामलों की संख्या 1,796 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमण दर बढ़कर 2.44 प्रतिशत हो गई है. इससे पहले 22 मई को कोविड-19 के 2,260 मामले आए थे जबकि संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत दर्ज की गई थी. उस दिन महामारी से 182 लोगों की जान भी गई थी.
दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ी है. राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने के दौरान कोरोना से कुल नौ लोगों की मौत हुई जो गत चार महीनों में सबसे अधिक है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1,313 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इसके साथ ही सात महीने में पहली बार यहां एक दिन में आने वाले नए मामलों की संख्या एक हजार के पार गई थी. दिल्ली में अबतक महामारी से 25,107 लोगों की जान जा चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 14,48,211 थी जिनमें से 14.18 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 73,590 नमूनों की कोविड जांच की गई जिनमें से 62,812 नमूनों की आरटी-पीसीआर पद्धति से और शेष 10,778 नमूनों की रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई.
महाराष्ट्र में 8,067 नए COVID मामले सामने आए (4 Omicron मामलों सहित),
– 1,766 ठीक हुए
– आज 8 मौतें
– सक्रिय मामले: 24,509
– कुल ठीक हुए: 65,09,096
Mumbai reports 5,631 fresh COVID cases (4,223 asymptomatic), 548 recoveries, and one death today
Active cases: 16,441
Total recoveries:749707
Death toll: 16,376On December 30, the city recorded 3,671 infections pic.twitter.com/QgOA8fFabS
— ANI (@ANI) December 31, 2021
-मुंबई में 5,631 ताजा COVID मामले (4,223 स्पर्शोन्मुख),
-548 ठीक हुए
– एक मौत की रिपोर्ट है
सक्रिय मामले: 16,441
कुल ठीक हुए : 749707
मृतकों की संख्या की संख्या: 16,376
पुणे ने आज COVID19 के 412 नए मामले दर्ज
-सक्रिय मामले 1,799
– महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए,
– यह एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं.
– राज्य में कल बृहस्पतिवार को कुल 5,368 मामले आए थे.
– महाराष्ट्र में गत 24 घंटे के दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है.
– नए मामले में चार ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं.
– इन चार मामलों में एक-एक मरीज वसई-विरार, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर और पनवेल के हैं.
– केरल में आज शुक्रवार को 2,676 कोरोना के नए केस आए.
– केरल में आज 353 लोगों की मौत हुई.
केरल में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 52,35,348 हो गई है.केलर संक्रमण से 353 और मौतों के बाद मृतक संख्या 47,794 हो गई.
– आंध प्रदेश में कोविड-19 के 166 नए मामले आए.
– आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की जान गई.
– आंध्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,77,145 हो गई
– आंध्र में दो मरीजों की मौत, कुल मृतक आंकड़ा 14495 हुआ
आंध्र प्रदेश उपचाराधीन मरीज 1,154 रहे
– एपी में 91 मरीजों ने संक्रमण से ठीक हुए – आंध्र में मरीजों की संख्या 20,61,496 हो गई.
COVID19 | 88 new cases and 1 death reported in Uttarakhand today; Active caseload stands at 302: State government pic.twitter.com/FRuz5fBp8X
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 31, 2021
– केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के 17 नये मरीजों का पता चला
-कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,478 हो गयी। स्वास्थ्य निदेशक जी – आज किसी भी मरीज की जान नहीं गई.
– पुडुचेरी में में अबतक 1,881 लोगों की मौत हुई
– पुडुचेरी में 127 मरीज उपचाराधीन हैं.
– पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में 18 मरीज ठीक हुए हैं.
– अबतक 1,27,470 मरीज संक्रमणमुक्त हुए.पुडुचेरी में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 13,94,520 खुराक लगी है, जिनमें 8,34,944 पहली और 5,59,576 दूसरी खुराक है.
-पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में शुक्रवार को 62 प्रतिशत की वृद्धि
-कोलकाता में 1954 नए मामले समेत राज्य में संक्रमण के कुल 3451 मामले आए.
पश्चिम बंगाल में आज #COVID19 के 3,451 नए मामले सामने आए। 1,510 मरीज़ ठीक हुए और 7 मरीज़ों की मृत्यु दर्ज की गई है।
सक्रिय मामले: 10,710
कुल रिकवरी: 16,08,011
मृतकों की संख्या: 19,764 pic.twitter.com/2WjTbrV3Sh— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021
– पश्चिम बंगाल में कोविड के मामलों में तीव्र वृद्धि , अकेले 56 फीसद मामले कोलकाता से
– पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 के 2,128 मामले सामने आये थे जिनमें महानगर से 1,090 मामले थे.
– पिछले 24 घंटे में राज्य में नये मामले 62 फीसदी बढ़े हैं जबकि इस पूर्वी महानगर में यह वृद्धि 79 फीसदी है.
– शुक्रवार को इस वायरस के चलते सात लोगों की जान गयी.
– राज्य में अबतक 19,764 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके.
– राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 8.46 फीसद हो गई
– संक्रमण दर बृहस्पतिवार को यह 5.47 प्रतिशत थी
– कोविड जांच बृहस्पतिवार के 38,898 से बढ़कर शुक्रवार को 40,813 हो गयी.
– पिछले 24 घंटों में 1,510 लोग इस बीमारी से ठीक हुए.
– स्वस्थ होने की दर 98.14 फीसद है। अबतक 16,08,011 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है.
– राज्य में इस महामारी के कुल मामले 16,38,485 हो गउ हैं.
असम में आज #COVID19 के 192 नए मामले दर्ज़ किए गए। 101 मरीज़ ठीक हुए और पिछले 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई।
कुल मामले: 6,20,765
कुल रिकवरी: 6,12,383
मृतकों की संख्या: 6,164सक्रिय मामले: 871 pic.twitter.com/SkpJyjGEHJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021
-कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 832 नए मामले सामने आए
– कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,07,337 हो गई.
– कर्नाटक में आज आठ और मरीजों की की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,335 पर पहुंच गई.
-राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान संक्रमण के नये मामलों में अचानक काफी वृद्धि.
– इससे पहले बृहस्पतिवार को राज्य में 707 जबकि बुधवार को 566 नए मामले सामने आए थे.
– कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 335 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए.
– वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,60,261 हो गई
– कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,712 हो गई है.
– बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 656 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई
– कर्नाटक में शुक्रवार को 1,17,917 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई
– अब तक कुल 5,64,68,197 नमूनों की जांच की गई है.
-संक्रमण की दर 0.70 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत बनी हुई है.
-गुजरात में आज 654 नए कोविड केस दर्ज किए गए
– गुजरात में आज कोरोना संक्रमण 63 ठीक हो गए
– गुजरात में सक्रिय मामले: 2962
– गुजरात में कुल ठीक हुए: 8,18,652
– राज्य में मरने वालों की संख्या: 10,118
#Omicron के मामले: 113 (आज 16 नए मामले)
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 77 नए मामले सामने आए और प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,93,965 तक पहुंच गई. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है. अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,533 है. वर्तमान में केवल 407 मरीजों का इलाज चल रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 19 लोग इस बीमारी से मुक्त हुए हैं. इसी के साथ अब तक 7,83,025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 91,727 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ अब तक कोरोना रोधी टीके की 10,23,86,621 खुराकें लगाई जा चुकी हैं.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 190 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,08,187 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज सात लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 11 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में शुक्रवार को संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है. आज रायपुर से 51, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 43, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर-चांपा से पांच, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, सूरजपुर से नौ, जशपुर से दो, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से दो सामने आए और अन्य राज्यों के सात मामले हैं. छत्तीसगढ़ में अब तक 10,08,187 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 769 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,600 लोगों की मौत हुई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दिल्ली में 22 मई के बाद कोविड-19 के सबसे अधिक 1,796 नए मामले, संक्रमण दर 2.44 %