कोरोना वायरस का असर, अब मध्य, पश्चिमी रेलवे के एसी डिब्बों में नहीं होंगे पर्दे और कंबल  

मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है.

Published: March 15, 2020, 7:39 AM IST

मुंबई/नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य और पश्चिमी रेलवे ने शनिवार को एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल निकालने के आदेश जारी किए क्योंकि ये प्रतिदिन नहीं धुलते हैं. हालांकि, चादर, तौलिए और गिलाफ सहित बेड रोल के अन्य सामान प्रत्येक इस्तेमाल के बाद धोए जाते हैं.

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता गजानन महतपुरकर ने बताया, “मौजूदा निर्देशों के अनुसार एसी डिब्बों में दिए गए पर्दे और कंबल हर यात्रा के बाद नहीं धोए जाते हैं. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक कंबल और पर्दे तुरंत हटा लिए जाएंगे.”

उन्होंने कहा, “यात्रियों को अपना कंबल लाने की सलाह दी जाएगी. किसी भी समस्या के लिए कुछ अतिरिक्त चादरें रखी जाएंगी.” मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है. ये हर दिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं.

बता दें कि शनिवार तक देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 96 हो गई है और राज्यों को निर्देश दिए कि आपदा कोष के तहत कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामग्रियों की सूची और सहयोग के मानक तैयार करें. कर्नाटक के 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 68 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई जिसे डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक महामारी घोषित किया है. इस बीमारी से पूरी दुनिया में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक संस्थानों और सिनेमा हॉल को बंद करने के आदेश दिए हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.