लॉकडाउन में की कोरोना से लड़ने की तैयारी, वायरस रोकने को जो चीन ने किया, वही सब भारत में हो रहा: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की.

Published date india.com Published: June 11, 2020 4:38 PM IST
लॉकडाउन में की कोरोना से लड़ने की तैयारी, वायरस रोकने को जो चीन ने किया, वही सब भारत में हो रहा: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस (Corona Virus in India) की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान नीति आयोग (Niti Ayog), आईसीएमआर (ICMR) के अधिकारी भी मौजूद रहे. आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भर्गवा ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है. भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है. वायरस अभी सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है.

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लव अग्रवाल ने कहा कि देश के हॉस्पिटल में इंतज़ाम पूरे हैं. कुछ जगहों पर ऐसे मामले आए हैं, जहां पेशेंट्स को परेशानी हुई है. वह भर्ती नहीं हो पाए. इसके लिए और तैयारी की जा रही है. हेल्प लाइन नम्बर जारी किए गए हैं. लॉकडाउन के बीच हमने कई तरह की तैयारियां की हैं.

कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या कितनी सटीक होती है, इसके जवाब में कहा कि राज्यों से जो सूची आती है, उसके बाद ऑडिट के आधार पर हम कोरोना से मरने वालों की संख्या बताते हैं. हम सही डाटा बतायेंगे तो लोग उसी हिसाब से कोरोना से लड़ पाएंगे. लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 49. 21 प्रतिशत है. रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या लगभग आधी है.

क्या हमने चीन से कुछ सीखा क्योंकि उन्होंने अपने यहाँ कोरोना रोक दिया. नीति आयोग ने इसका जवाब देते हुए कहा कि चीन में ये वायरस सबसे पहले आया. जो चीन ने किया वही हम कर रहे हैं. कांटेक्ट ट्रेसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ. टेस्टिंग हुई. ये हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि चीन ने जो किया वही तरीके हम अपना रहे हैं. भारत कोरोना को रोकने के लिए काफी काम कर रहा है. और अच्छा काम कर रहा है. हम जल्द ही इस मुश्किल से निकल जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.