By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Coronavirus Cases In India Update One Thousand Deaths Due To Corona Covid19 In 24 Hours More Than 64 Thousand New Cases Reported In India Coronavirus Live Update
Corona Cases in India Update: कोरोना की वजह से 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मौतें, 64 हजार से अधिक नए मामले
इन नए आंकड़ों के बाद अब देश में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 24 लाख को क्रॉस करके 24,61,191 पर पहुंच गई है.
Corona Cases in India Update: देश में कोरोना के मामले भयावह होते जा रहे हैं. पिछले लगभग एक महीनें से हर दिन पचास हजार अधिक मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को कोरोना के 64 हजार से अधिक मामले सामने आए जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने इस वायरस की वजह से जान गंवा दी. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश मे 64,553 नए मामले मिले जबकि एक दिन में कुल 1007 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई.
इन नए आंकड़ों के बाद अब देश में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 24 लाख को क्रॉस करके 24,61,191 पर पहुंच गई है. कुल मामलों में एक्टिव केसेस की संख्या 6,61,595 हो गई है. देश में कुल 17,51,556 लोग अब तक कोरोना को मात दे कर अपने घर लौट चुके हैं जबकि सबसे दुख की बात यह है कि कोविड-19 से कुल 48,040 लोगो अपनी जान गंवा चुके हैं.
Spike of 64,553 cases and 1007 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The #COVID19 tally in the country rises to 24,61,191 including 6,61,595 active cases, 17,51,556 discharged/migrated & 48,040 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/WqClKQSJcc
— ANI (@ANI) August 14, 2020
जहां एक तरफ कोरोना के बढ़ रहे मालमे लोगों को डरा रहे हैं वहीं राहत की बात यह है कि अब कोरोना की वजह से मरने वालों की दर भी घट रही है. अब कोविड19 संक्रमण की मृत्युदर घटकर 1.96 हो गई है जबकि वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 70.77 प्रतिशत पहुंच गई है.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है. विश्वभर मे अब तक कुल दो करोड़ से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुक हैं जबकि सात लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है. महाशक्ति अमेरिका में इस समय 53 लाख से अधिक मामले हैं जबकि भारत पूरे विश्व में संक्रमण के मामल में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है.
Also Read:
-
फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा! इस देश में Covid मामलों ने मचाया कोहराम, जानिए कहां तेजी से फैल रहा संक्रमण
-
नई महामारी की दस्तक! इस देश में चमगादड़ों में मिला Covid-19 जैसा वायरस, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
-
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी! धरती पर होगा एलियंस का राज... नई बीमारियों से तबाह हो जाएगी दुनिया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें