COVID-19 का असर, माता वैष्णो देवी गुफा में प्रसाद चढ़ाने और श्रद्धालुओ को तिलक लगाने पर रोक

देश में संक्रमितों में एक बार फिर उछाल आया है. बीते सोमवार को संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड एक लाख के आकड़े को पार कर गई थी. मंगलवार को भी देश में 96,982 नए मामलों की पुष्टि हुई.

Published date india.com Published: April 6, 2021 5:54 PM IST
16 दिसंबर की शाम को सीजन की पहली बर्फबारी हुई.
16 दिसंबर की शाम को सीजन की पहली बर्फबारी हुई.

देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामलों के चलते राज्य सरकारों ने विभिन्न स्तर पर कदम उठाए हैं. धार्मिक स्थलों पर भी संक्रमण से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए हैं. बोर्ड के अनुसार माता वैष्णो देवी गुफा में प्रसाद चढ़ाने और पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओ को तिलक लगाने की परंपरा पर अस्थाई तौर पर लगा दी गई है. हालांकि बोर्ड ने बयान में कहा कि यात्रा पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है.

इसी तरह कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी मंगलवार (6 अप्रैल, 2021) को बड़ा फैसला लिया. इसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा. ऐसा 30 अप्रैल तक होगा. हालांकि इस बीच जरूरी सेवाओं और आपातकालीन आवाजाही की छूट रहेगी.

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी कोरोना महामारी के संबंध में नए नियम जारी किए. इसमें वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन लगाने की बात कही गई. मगर राज्य सरकार के इस कदम को केंद्र ने नाकाफी बताया है. इसने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन कोरोना की चेन तोड़ने में कारगार उपाय नहीं है.

मालूम हो कि देश में संक्रमितों में एक बार फिर उछाल आया है. बीते सोमवार को संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड एक लाख के आकड़े को पार कर गई थी. मंगलवार को भी देश में 96,982 नए मामलों की पुष्टि हुई. आज केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने बताया- नए मामलों के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,26,86,049 हो गई है.

बीते चौबीस घंटे में 446 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,65,547 हो गया. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,88,223 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,17,32,279 है.

इसी तरह भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,02,31,269 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. ICMR ने बताया कि इनमें 12,11,612 सैंपल कल टेस्ट किए गए. मालूम हो कि देश में कुल 8,31,10,926 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

( इनपुट: एएनआई)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.