
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Corona Virus In India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.23 प्रतिशत हो गई है. चिंता की बात यह कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर, यूपी-हरियाणा, सहित देश के में जिस तरह से कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा, उससे देखकर यह कहा जा रहा है कि यह संक्रमण की चौथी लहर का कारण बन सकता है. बता दें कि फेसमास्क और सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है. जो लोग फेसमास्क आज भी आदतन लगा रहे हैं वो कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं. इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है. इसी वजह से एक्सपर्ट्स फेसमास्क और शारीरिक दूरी के पालन की सलाह आज भी दे रहे हैं.
दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश-हरियाणा में कोरोना फिर से बढ़ता जा रहा है. गुरूग्राम में कल कोरोना के 146 नए मामले सामने आए थे. यहां कोविड के कुल एक्टिव मामले 551 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाकर रहें. हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से मास्क नहीं लगाने पर चालान काटना बंद कर दिया है.
इस बीच दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में एक छात्र और टीचर कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. स्कूल में कोरोना केस आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया है.
दिल्ली से पिछले 24 घंटों में 301 केस आए जो 40 दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है. यहां पॉजिटिविटी रेट ढाई प्रतिशत के करीब है. वहीं नोएडा में 4 दिन में 30 से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि गाजियाबाद के दो और स्कूलों में भी कोरोना केस मिले हैं. दिल्ली में जहां पिछले 24 घंटों में 48% से ज्यादा केस बढ़े हैं, यूपी में इसी दौरान कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है. बुधवार को मुंबई में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए थे. यह आंकड़ा 17 मार्च के बाद एक दिन का सर्वाधिक है.
लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उभर रही हैं कि क्या यह कोरोना के चौथी लहर की आहट है? क्या नया XE वैरिएंट और चुनौतीपूर्ण होगा? लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता की बात नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वक्त कोरोना के केसेज में जो इजाफा देखने को मिल रहा है, उसके पीछे लोगों की लापरवाही है.
इंद्रप्रस्थ अपोलो में सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ”मैंने पिछले हफ्ते 7-10 मामले देखे हैं. इनमें से केवल एक को ही हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ी, वह भी क्योंकि मरीज को दूसरी गंभीर बीमारी थी.’ केसेज जरूर बढ़े हैं मगर हॉस्पिटलाइजेशंस की जरूरत नहीं पड़ रही है.
कोरोना मरीजों में मिल रहे हैं ये लक्षण
डॉक्टरों का कहना है कि इस बार कोरोना मरीजों में सबसे आम लक्षण बुखार, नाक बहना और थकान देखने को मिल रहे हैं. कुछ मामलों में डायरिया या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टिनल सिम्पटम भी दिख रहे हैं.
यूपी में कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है. बुधवार को प्रदेश में 77 नए संक्रमित मिले, जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 35 थी. सबसे ज्यादा 40 नए केस नोएडा में सामने आए हैं. नोएडा में स्कूली बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में 16, लखनऊ में पांच, फतेहपुर में चार लोग वायरस की चपेट में आए हैं. कुल 12 जिलों में सक्रमित मिले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.