
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Coronavirus in india: कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. अब कोरोना के रोज नए मामलों की संंख्या लगभग दो लाख के करीब पहुंच गई है. कोरोना की इस तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और बैठक में उन्होने कई तरह के दिशा निर्देश दिए. प्रधानमंत्री ने सभी सीएम से कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए लॉकडाउन और सख्त पाबंदियां लगाते समय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था का जरूर ध्यान रखें. इससे लोगों की आजीविका पर प्रभाव पड़ता है, इस मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जुड़े थे. बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्यों में स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों का भी जायजा लिया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण और उससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में दो साल का अनुभव है. हमने इस वायरस से संक्रमण और इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है, बस ये ध्यान रखना है कि कोरोना के अन्य वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है और हमारे देश के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ इस वैरिएंट के दुष्प्रभावों का लगातार आकलन कर रहे हैं. इससे यह बात तो साफ है कि हमें सतर्क रहना है और लोगों में जागरूकता फैलानी है ताकि लोगों के बीच पैनिक ना फैले.
पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेस के जरिए हुए बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि आने वाले त्योहारों और बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों के साथ ही प्रशासन की भी मुस्तैदी में कमी नहीं आनी चाहिए, खास सतर्कता बरतने की जरूरत है, कोविड-19 संक्रमण को हम जितना सीमित रख पाएंगे समस्याएं उतनी ही कम होंगी.
कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओमिक्रोन से लड़ने के अलावा देश को भविष्य में आने वाले कोरोना के अन्य वैरिएंट से निपटने के लिए भी तैयार रहने की जरूरत है. इस महामारी को काबू में करने के लिए हमें स्थानीय स्तर पर ज्यादा ध्यान देना होगा और जहां से संक्रमण के अधिक मामले आ रहे हैं… वहां सही तरीके से जांच हो, यह सुनिश्चित करना पड़ेगा, इसके अलावा हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा होम आइसोलेशन में भी ज्यादा से ज्यादा इलाज हो,
पीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन से जुड़े दिशानिर्देशों को सरकारें जारी करती रहें और साथ ही इसमें समय समय पर सुधार भी करें, इस दौरान टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट की व्यवस्था जितनी बेहतर होगी अस्पतालों पर बोझ उतना ही कम बढ़ेगा.
आज राज्यों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है. फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को ‘प्रीकाशन डोज’ जितनी जल्द लगेगी उतना ही हमारे हेल्थ केयर सिस्टम का सामर्थ्य बढ़ेगा. शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को हमें और तेज करना है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- कोविड महामारी के खिलाफ टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों को जितनी जल्दी हम एहतियाती खुराक देंगे, हमारी स्वास्थ्य प्रणाली उतनी ही मजबूत होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.