गुवाहाटी: कॉटन यूनिवर्सिटी (Cotton university) छात्र संघ और इसके पूर्व छात्र संगठन ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा और आरएसएस के सदस्यों का प्रवेश निषेध करने की घोषणा की. इससे पहले रविवार को डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रसंघ ने कहा था कि वह विधेयक के विरोध में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों को परिसर में नहीं घुसने देगा.
Cotton University Students take out torchlight protest against #CitizenshipAmendmentBill #CottonUniversity@ANI @101reporters pic.twitter.com/ewXERxXEek
— Rinkumani Pathak (@rinkupathak125) November 30, 2019
NRC को लेकर अमित शाह का ऐलान, 2024 तक सभी घुसपैठिए देश से बाहर निकाले जाएंगे
कॉटन यूनिवर्सिटी छात्र संघ के महासचिव राहुल बोरोदोलोई ने असम के सभी विधायकों, सांसदों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से विधेयक के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया. छात्रसंघ और पूर्व छात्र संगठन ने एक बैठक में भाजपा, आरएसएस और विधेयक का समर्थन करने वाले अन्य संगठनों के सदस्यों का परिसर में प्रवेश निषेध करने की घोषणा की.
अधीर रंजन ने पीएम और गृहमंत्री को कहा ‘घुसपैठिया’, भाजपा बोली- माफी मांगें सोनिया और राहुल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.