क्या चीन से हो सकता है भारत का युद्ध? देश के लिए क्या है सबसे बड़ी चुनौती, लंदन से जारी रिपोर्ट में किए गए चौंकाने वाले खुलासे
India's Biggest Security Challenge: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपनी सेना को लंबे पारंपरिक युद्ध के लिए तैयार कर रहा है. इसमें बताया गया है कि भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती क्या है.
India-China-Pakistan Relations: भारत का अपने दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद दशकों से जारी है. पाकिस्तान के साथ तो कई युद्ध हो चुके हैं. चीन से लगती सीमा पर शांति है लेकिन गतिरोध बरकरार है. इस बीच एक इंटरनेशल रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत की पारंपरिक सुरक्षा चिंताओं का केंद्र पाकिस्तान और चीन बने रहेंगे. इस रिपोर्ट में भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती का भी जिक्र किया गया है.
कैसा होगा भविष्य का युद्ध?
लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में यदि कोई बड़ा पारंपरिक युद्ध होता है तो वह स्थानीय स्तर तक सीमित रहेगा. ये इशारा पाकिस्तान की तरफ है. इसमें उल्लेख किया गया है कि भारत ने अब तक केवल पाकिस्तान के खिलाफ ही सर्जिकल स्ट्राइक की हैं. ये रिपोर्ट सिंगापुर में इस सप्ताह के अंत में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रक्षा संवाद से ठीक पहले जारी की गई है.
सेना को युद्ध के लिए तैयार कर रहा है भारत
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने इस रिपोर्ट को 'एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन' नाम से प्रकाशित किया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत परमाणु शक्ति संपन्न दुश्मनों पाकिस्तान और चीन को ध्यान में रखते हुए अपनी सेना को बड़े पैमाने पर पारंपरिक युद्ध अभियानों के लिए तैयार कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया कि चीन के साथ भारत के सीमा संघर्ष ज्यादा खतरनाक नहीं होंगे. इनके भारत-पाकिस्तान संघर्षों जैसी गंभीर स्थिति तक पहुंचने की आशंका कम है.
150 पन्नों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ सीमा पर तनाव बना रहेगा और सीमाओं पर सैनिक तैनात रहेंगे. इसमें ये भी हा गया है कि भारत के हिंद महासागर क्षेत्र से आगे व्यापक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सक्रिय सैन्य भूमिका निभाने की संभावना नहीं है. साथ ही भारत ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन संघर्ष में पड़ने से बचना चाहेगा.
ये भी पढ़िए- क्या भारत के पास है रूस की Oreshnik जैसी मिसाइल
क्या है भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती?
IISS की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती चीन और पाकिस्तान के साथ ऐसा तनाव है जिसे न युद्ध, न शांति वाली हाइब्रिड स्थिति कहा जा सकता है. इसमें कहा गया है कि कई युद्धों के अनुभवों ने भारत की सैन्य रणनीति को बेहतर बनाया है. सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत के रुख के बारे में कहा गया है कि इससे निपटने में भारत की राजनीतिक इच्छा शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रिपोर्ट में कहा गया कि 2016, 2019 और 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक इस बात का संकेत देती हैं कि सैन्य अभियानों की कार्यप्रणाली किस तरह रणनीतिक सिद्धांतों को आकार दे सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें