15 अगस्त 2026: पीएम मोदी का इंडिया को स्मार्ट बनाने का संकल्प, बोले- एक करोड़ युवाओं को देंगे AI ट्रेनिंग

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:August 15, 2026 9:12 AM IST

अजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले 20 सालों में देश को तेजी से बदलने का रोड मैप बताया है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) डेटा सेंटर और क्वॉटम टेक्नोलॉजी पर जोर दिया.

PM Modi Independence Day 2026 Speech on AI Training: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को लगातार 13वीं बार संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के सपने पर बात की. उनका पूरा भाषण आने वाले 20 सालों में भारत की प्रगति और आर्थिक रफ्तार पर केंद्रित रहा. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, बैंकिंग, युवा शक्ति, एनर्जी जैसे पहलुओं पर देश की प्लानिंग को लेकर बात की. इस मौके पर उन्होंने उन्होंने कहा कि देश ने एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग (AI Skill Training) देने का लक्ष्य रखा है.

Advertising
Advertising

पीएम मोदी का AI पर जोर

इस मौके पर उनके फोकस में आने वाली पीढ़ी के स्किल डेवलपमेंट पर भी खास ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने की बात कही और साथ ही उन्होंने AI की ताकत पर भी जोर दिया.  प्रधानमंत्री का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जोर, शिक्षा और रोजगार में टेक्नोलॉजी से जुड़े कौशल के बढ़ते महत्व को बताता है. आज के दौर में जैसे-जैसे वर्किंग कल्चर में AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल की ज्यादा मांग पैदा भी करता है.

PM ने दिखाया तरक्की का आईना

पीएम मोदी ने देश के सामने यहां अपने बीते 12 सालों के कार्यकाल का हिसाब-किताब भी दिया और यह बताया कि उन्होंने देश की कमान जब संभाली थी, तब से अब तक किन-किन क्षेत्रों में देश ने विकास की पटरी पर किस रफ्तार से दौड़ लगानी शुरू की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने अपना डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग 5 गुना, इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग 7 गुना तक बढ़ाया है.

बीते 12 साल में कहां-कहां पकड़ी रफ्तार

इतना ही नहीं रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा दिया है. इंटरनेट यूजर 4 गुना, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े हैं.  हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए जा रेह हैं, जबकि गैस कनेक्शन बांटने की रफ्तार 6 गुनी ज्यादा तेज हो गई है. हर साल 4 गुना रफ्तार से टॉयलेट बनाए जा रहे हैं और हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए घर देने का काम किया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें