कहीं पर भस्म आरती...तो कहीं पर नर्तक पूजा, Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थना का दौर। देखें VIDEO

Chandrayaan-3 Update: चंद्र मिशन-चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के लिए भारत के कोने-कोने से पूजा-पाठ के वीडियो आ सामने आ रहे हैं. चंद्रयान-3 के लिए ना केवल भारत बल्कि दुनिया में भी दुआएं मांगी जा रही हैं.

Published date india.com Published: August 23, 2023 10:16 AM IST
कहीं पर भस्म आरती...तो कहीं पर नर्तक पूजा, Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थना का दौर। देखें VIDEO

नई दिल्ली: भारत के तीसरे चंद्र मिशन-चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के लिए ना केवल देश बल्कि दुनिया में भी दुआएं मांगी जा रही हैं. मंगलवार (22 अगस्त) को वाराणसी और प्रयागराज में चंद्रयान-3 के लिए की गई पूजा-अर्चना के बाद अब अमेरिका में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं. दरअसल, न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में चंद्रयान- 3 की कामयाबी के लिए आज प्रार्थना की गई जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

महाकाल मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन

वहीं, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए विशेष ‘भस्म आरती’ की गई. इस दौरान श्रद्धालु हाथ मे तिरंगा और लैंडर की तस्वीरें लिए बैठे नजर आए और बाबा महाकाल से चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की. इसके अलावा भोपाल में भी विशेष पूजा अर्चना की गई. यहां महादेव का रुद्राभिषेक पूजन इस कामना के साथ किया जा रहा है कि चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग सफल रहे. लोगों ने यहां मंत्रोच्चार के साथ महादेव का विशेष पूजा अभिषेक किया है. मालूम हो श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विधान होता है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कामना के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया गया. इस पूजा में एक साथ कई पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया और भगवान शंकर से प्रार्थना की भारत का ये प्रयास सफल रहे.

बता दें रूस का चंद्रमा मिशन लूना-25 के विफल होने के बाद पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. उम्मीद है कि भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर जाएगा. भारत के इस मून मिशन की सफलता के लिए भारत के कोने-कोने से वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें कोई पूजा-पाठ कर रहा है तो कोई नर्तक पूजा कर रहा है. इसी को देखते हुए मीडिया एजेंसी ANI ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई वीडियो शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने ‘नमो नमो भारताम्बे’ और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया. भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने ANI से कहा, भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया. यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है.

नर्तक पूजा का वीडियो भी देखिए

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं. ऐसे में वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विशेष आरती हुई. वहीं, लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चंद्रयान- 3 की कामयाबी के लिए मस्जिद में दुआ की. इसके अलावा भागलपुर में मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया साथ ही दशाश्वमेध घाट पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मां गंगा की विशेष आरती, बाबा श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा से प्रार्थना की गई.

बता दें चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Landing Update) चांद का कदम चूमने को पूरी तरह से तैयार है. ISRO ने अपडेट देकर बताया है कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग कराने की प्रक्रिया शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हो जाएगी. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की चांद के सतह पर अगर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होती है तो ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अब तक अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ इस तकनीक में महारत हासिल कर चुके हैं, हालांकि उनकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.